सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPF खाते में गलत है DOB? नो टेंशन! घर बैठे ऐसे करें सही, स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:20 PM (IST)

EPFO ने सदस्यों को अपने खाते में गलत जन्मतिथि ऑनलाइन सुधारने की सुविधा दी है। अब कर्मचारी EPFO मेंबर पोर्टल ...और पढ़ें

EPFO खाते में जन्मतिथि ऑनलाइन सुधारने की सुविधा।

EPFO खाते में जन्मतिथि ऑनलाइन सुधारने की सुविधा।

HighLights

  1. EPFO खाते में जन्मतिथि ऑनलाइन सुधारने की सुविधा।

  2. जॉइंट डिक्लेरेशन सुविधा से 5 स्टेप्स में सुधार।

  3. EPFO मेंबर पोर्टल पर UAN से लॉगिन करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। EPFO News: अगर आपके EPFO खाते में जन्मतिथि यानी Date of Birth गलत दर्ज है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सदस्यों को अपने खाते में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी में सुधार करने की सुविधा दी है। इसके लिए अब ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

EPFO की जॉइंट डिक्लेरेशन सुविधा के जरिए कर्मचारी अपने नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारियों में सुधार के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

EPFO ने 7 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि सदस्य EPFO Member Portal पर जाकर पांच आसान स्टेप्स में अपनी गलत जानकारी को ठीक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे कर्मचारियों को छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

EPFO खाते में जन्मतिथि कैसे करें ठीक?

अगर आपके PF खाते में जन्मतिथि गलत दर्ज है, तो आप नीचे बताए गए तरीके से ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।

स्टेप 1: EPFO पोर्टल पर लॉगिन करें: सबसे पहले EPFO की आधिकारिक Member Portal वेबसाइट पर जाएं। यहां अपने UAN (Universal Account Number) और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

स्टेप 2: Joint Declaration का विकल्प चुनें: पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद Joint Declaration का विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें। इसी सुविधा के जरिए EPF खाते में दर्ज व्यक्तिगत और नौकरी से जुड़ी जानकारियों में बदलाव के लिए अनुरोध किया जा सकता है।

स्टेप 3: जिस जानकारी में सुधार करना है, उसे चुनें: अब आपके सामने उन जानकारियों के विकल्प आएंगे, जिन्हें अपडेट किया जा सकता है। अगर आपके खाते में जन्मतिथि गलत है, तो जन्म तिथि का विकल्प चुनें। इसी तरह नाम या अन्य जानकारी में गलती होने पर संबंधित विकल्प का चयन करें।

स्टेप 4: सही जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें: इसके बाद अपनी सही जन्मतिथि दर्ज करें। इसके समर्थन में जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। ध्यान रखें कि आपके द्वारा दी गई जानकारी दस्तावेजों में दर्ज विवरण से मेल खानी चाहिए।

स्टेप 5: आवेदन सबमिट करें: आखिरी स्टेप में भरी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें। अगर सब कुछ सही है, तो आवेदन सबमिट कर दें। इसके बाद आपका अनुरोध संबंधित अधिकारियों के पास जांच और आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- EPFO WhatsApp Number: ईपीएफओ का व्हाट्सएप नंबर, यहां बिना लॉगिन किए मिलेगी पासबुक; स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।