सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO 3.O Update FAQs: UPI और ATM से PF निकालना कब होगा शुरू? जानिए पैसे निकालने की कितनी होगी लिमिट?

Published: Mon, 15 Jun 2026 12:31 PM (IST)

EPFO 3.O के तहत अब PF निकालना ATM और UPI से कुछ ही सेकंड में संभव होगा, जिससे प्रक्रिया तेज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. EPFO 3.O से PF निकासी होगी डिजिटल और तेज।

  2. ATM और UPI से तुरंत पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी।

  3. निकासी के नियम और लिमिट मौजूदा शर्तों पर आधारित।

नई दिल्ली: क्या आपको पता है कि अब आपको PF पैसा निकालने के लिए ना लंबा इंतजार करना पड़ेगा, ना ही बार-बार फॉर्म भरने की झंझट होगी? सोचिए, जैसे आप ATM से कैश निकालते हैं या UPI से पेमेंट करते हैं, ठीक वैसे ही अब आपका PF भी कुछ सेकंड में आपके हाथ में होगा। EPFO का नया अपग्रेड जो EPFO 3.O के नाम से जाना जा रहा है यह नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़े बदलाव की शुरुआत करने जा रहा है।

क्या है EPFO 3.O?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) अपने सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए EPFO 3.O लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके तहत PF निकासी की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और तेज बनाया जाएगा। अभी तक PF का पैसा निकालने के लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन क्लेम डालना पड़ता था और कई बार इसमें कई दिन या हफ्तों का समय लग जाता है, लेकिन नए सिस्टम में यह प्रक्रिया लगभग तुरंत पूरी हो सकेगी।

बदलेगी तकनीक

EPFO 3.O के तहत सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि कर्मचारी अपने PF खाते से सीधे UPI और ATM के जरिए पैसा निकाल सकेंगे। यानी PF अकाउंट को एक तरह से बैंक अकाउंट जैसा बना दिया जाएगा, जहां से जरूरत पड़ने पर तुरंत कैश निकाला जा सकेगा या UPI के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके लिए EPFO अपने सिस्टम को कोर बैंकिंग जैसी तकनीक से जोड़ रहा है, जिससे ट्रांजैक्शन रियल टाइम में प्रोसेस होंगे।

हालांकि, PF निकासी के नियम पूरी तरह खत्म नहीं किए जाएंगे। मौजूदा नियमों के तहत ही निकासी की अनुमति मिलेगी—जैसे रिटायरमेंट के बाद पूरा पैसा निकाला जा सकता है या बेरोजगारी की स्थिति में दो महीने बाद पूरा बैलेंस निकाला जा सकता है। वहीं आंशिक निकासी अभी की तरह शादी, इलाज, शिक्षा या घर खरीदने जैसी जरूरतों के लिए ही संभव होगी और इसकी लिमिट भी तय शर्तों के अनुसार ही रहेगी।

यह भी पढ़ें: 10 साल तक हर महीने जमा करें ₹10,000, जानें पोस्ट ऑफिस और SBI में से कौन देगा बंपर रिटर्न


PF निकासी की लिमिट मौजूदा नियमों के अनुसार ही रहेगी:

* रिटायरमेंट पर पूरा PF बैलेंस निकाला जा सकता है
* 2 महीने बेरोजगारी पर 100% निकासी की अनुमति
* आंशिक निकासी (Partial Withdrawal):
* शादी के लिए: कर्मचारी अपने योगदान का लगभग 50% तक
* शिक्षा के लिए: 50% तक
* मेडिकल इमरजेंसी: जरूरत के हिसाब से (कई मामलों में पूरी राशि भी संभव)
* घर खरीदने/बनाने के लिए: सैलरी और सर्विस पीरियड के आधार पर तय लिमिट रहेगी।

यानी साफ है कि ATM या UPI से पैसा निकालना आसान जरूर होगा, लेकिन आप जितना पैसा निकाल सकते हैं, वह आपकी जरूरत और EPFO के तय नियमों पर ही निर्भर करेगा।

EPFO 3.0 के तहत सरकार सिस्टम को कोर बैंकिंग जैसा बनाने पर काम कर रही है, जिससे ट्रांजैक्शन तुरंत प्रोसेस होंगे और क्लेम सेटलमेंट में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। UPI आधारित निकासी की टेस्टिंग भी लगभग पूरी मानी जा रही है और इसे जल्द लागू किया जाएगा।