सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Post Office RD Vs SBI RD: 10 साल तक हर महीने जमा करें ₹10,000, जानें पोस्ट ऑफिस और SBI में से कौन देगा बंपर रिटर्न

Published: Mon, 15 Jun 2026 11:06 AM (IST)

Post Office RD Vs SBI RD: यह लेख पोस्ट ऑफिस RD और SBI RD की तुलना करता है, यह जानने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पोस्ट ऑफिस RD में ब्याज दर SBI से थोड़ी अधिक।

  2. सरकारी गारंटी के कारण पोस्ट ऑफिस RD अधिक सुरक्षित।

  3. SBI RD में ऑनलाइन सुविधा और ऑटो-डेबिट ऑप्शन है।

नई दिल्ली: क्या आप हर महीने ₹10,000 जमा करके आप 10 साल में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं और अगर हां तो सवाल यह है कि Post Office RD और SBI RD में से कौन आपको ज्यादा रिटर्न देगा? मामूली सा ब्याज दर फर्क भी लंबे समय में आपकी कमाई को हजारों तक बढ़ा सकता है और यही इस समय निवेशकों के लिए सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।

रिकरिंग डिपॉजिट (RD)क्या है?

RD एक ऐसा निवेश विकल्प है जिसमें हर महीने तय रकम जमा कर आप तय ब्याज के साथ सुरक्षित रिटर्न पा सकते हैं, इसलिए यह कंजर्वेटिव (Conservative) लोगों के बीच प्रिय है। दरअसल, Recurring Deposit (RD) उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो हर महीने छोटी-छोटी बचत करके बड़ा फंड बनाना चाहते हैं।

कौन-सा विकल्प है बेस्ट?

पोस्ट ऑफिस RD में ब्याज दर आमतौर पर 6.9% से 7.5% के बीच रहती है और इसमें सरकार की गारंटी होने से पहले इसे सबसे सुरक्षित विक्लप माना जाता है। वहीं SBI RD में ब्याज दर लगभग 6.5% से 7% (या कुछ मामलों में थोड़ा ज्यादा) तक रहती है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका लचीलापन (Flexibility) और 10 साल की अवधि का विकल्प है।


पोस्ट ऑफिस RD

* ब्याज दर- 6.9%-7.5%
* सरकार की गारंटी मतलब सबसे सुरक्षित।
* 5 साल का tenure( 5 साल और बढ़ा सकते हैं)।
* ब्याज Quarterly compound होता है।
* छोटे निवेशकों के लिए बेहतर है।

SBI RD

* ब्याज दर- 6.5%-7%
* tenure: 1 साल से 10 साल तक flexibility
* ऑनलाइन सुविधा और ऑटो-डेबिट ऑप्शन
* नकदी (liquidity) ज्यादा आसान मानी जाती है। 

कहां मिलेगा ज्यादा फायदा?

मौजूदा दरों के हिसाब से देखा जाए तो पोस्ट ऑफिस RD में ब्याज थोड़ा ज्यादा होने के कारण मैच्योरिटी अमाउंट SBI से थोड़ा अधिक बनता है। हालांकि यह अंतर बहुत बड़ा नहीं होता, लेकिन 10 साल की लंबी अवधि में यही छोटा अंतर ₹8,000 से ₹10,000 या उससे ज्यादा का फर्क पैदा कर सकता है। ऐसे में अगर आपका फोकस पूरी तरह सुरक्षित और थोड़े बेहतर रिटर्न पर है, तो पोस्ट ऑफिस RD में बढ़त बना सकता है।