सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आधार कार्ड में फोटो और पता अपडेट करने पर कितना लगेगा खर्च? जानें UIDAI के नियम और फीस की पूरी डिटेल

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:36 PM (IST)

Aadhaar Update Charges: यह लेख आधार कार्ड में फोटो, बायोमेट्रिक, नाम और पते जैसी जानकारी अपडेट करने के शुल्कों की विस्तृत जानकारी देता है।

आधार कार्ड में फोटो और पता अपडेट करने पर कितना लगेगा खर्च?

आधार कार्ड में फोटो और पता अपडेट करने पर कितना लगेगा खर्च?

HighLights

  1. बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

  2. बच्चों के लिए कुछ विशेष आयु में बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त है।

  3. नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसे बदलावों के लिए 75 रुपये शुल्क।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आधार कार्ड आज के समय में हम भारतीय नागरिकों के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना कोई भी महत्वपूर्ण काम करना मुश्किल है। आज अगर आप कोई भी काम पूरा करने जाए तो आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। ऐसे में आधार कार्ड में दर्ज आपकी डिटेल्स जैसे फोटो, फिंगरप्रिंट, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर का अपडेट होना बहुत जरूरी है।

ऐसे में क्या आपको पता है कि आधार में अलग-अलग जानकारियां अपडेट कराने के लिए कितनी फीस देनी (Aadhar update charges) होती है? भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार अपडेट से जुड़ी अलग-अलग सेवाओं के लिए शुल्क निर्धारित किए हैं। इनमें कुछ सेवाएं मुफ्त हैं, जबकि कुछ के लिए 75 से 125 रुपये तक देने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं आधार में फोटो, पता और दूसरी जानकारियां अपडेट कराने का पूरा खर्च।

आधार में फोटो और बायोमैट्रिक अपडेट कराने की फीस

Aadhar में फोटो बदलवाना बायोमैट्रिक अपडेट के अंतगर्त आता है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली यानी आइरिस स्कैन को अपडेट कराना भी इसी श्रेणी में शामिल है। UIDAI के नियमों के मुताबिक, सामान्य तौर पर बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराने के लिए 125 रुपये का शुल्क देना होता है।

हालांकि, बच्चों और किशोरों के लिए कुछ खास उम्र में बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त रखा गया है। इसकी जानकारी इस प्रकार है:

  • 5 से 7 साल की उम्र: बच्चे का पहली बार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर कोई फीस नहीं देनी होगी।
  • 15 से 17 साल की उम्र: इस आयु वर्ग में पहली या दूसरी बार कराया जाने वाला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी मुफ्त है।
  • 7 से 15 साल की उम्र: इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए 30 सितंबर 2027 तक बायोमेट्रिक अपडेट की फीस माफ की गई है।
  • अन्य आयु वर्ग: निर्धारित मुफ्त श्रेणियों के अलावा सामान्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर 125 रुपये देने होंगे।

यहां एक जरूरी बात समझना भी जरूरी है। बच्चों के लिए मिलने वाली अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की मुफ्त सुविधा का लाभ लेने के लिए इसे अलग ट्रांजैक्शन के तौर पर कराना होगा। यानी इसके साथ कोई दूसरी आधार अपडेट सेवा नहीं जुड़नी चाहिए।

आधार में नाम, पता और मोबाइल चेंज पर कितना लगेगा चार्ज?

अगर आप बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराने के साथ ही नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी डेमोग्राफिक जानकारी भी बदलवाते हैं, तो इसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा सामान्य बायोमेट्रिक अपडेट के साथ मिलने वाले डेमोग्राफिक अपडेट पर लागू है। अगर आप सिर्फ नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या लिंग में बदलाव करवाते हैं और बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराते, तो आपको 75 रुपये देने होंगे। इसके अलावा, एक राहत की खबर यह है कि अगर आप केवल अपनी ईमेल आईडी को आधार ऐप के जरिए अपडेट कर रहे हैं, तो यह सेवा 31 दिसंबर 2026 तक बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध रहेगी।

 यह भी पढ़ें: सैलरी से कटता है PF, लेकिन खाते में पहुंच रहा या नहीं? ऐसे पकड़े गड़बड़ी; जानें कहां करें शिकायत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।