नए मीडिया स्टार्टअप NEWJ में RIL ने किया 1 करोड़ 30 लाख रुपये का निवेश
एनईडब्ल्यूजे मीडिया स्टार्टअप है यह मुख्य तौर पर स्मार्टफोन को बहुत अधिक पसंद करने वाले भारतीय युवाओं के लिए वीडियो कटेंट बनाती है।
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री इनवेस्टमेंट एडं होल्डिंग लिमिटेड (RIIHL)ने मीडिया स्टार्टअप ‘न्यू एमर्जिंग वर्ल्ड ऑफ जर्नलिज्म’ (NEWJ) में हिस्सेदारी खरीदी है। RIIHL ने इस नए स्टार्टअप में एक करोड़ 30 लाख रुपये का निवेश किया है।
रिलायंस ने RIIHL के जरिए इस स्टार्टअप में 30 हजार इक्विटी शेयर और 125 कनवर्टिबल डिबेंचर लिए हैं। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक इस डील के बाद NEWJ अब RIIHL की सहायक कंपनी बन गई है।
कंपनी ने कहा है, 'शुरुआती लेन-देन में RIIHL ने NEWJ के 30,000 इक्विटी शेयर और 125 कनवर्टिबल डिबेंचर लिए हैं और इसके लिए कुल 1 करोड़ 30 लाख का भुगतान किया गया है। इस डील के बाद NEWJ आरआईआईएचएल की सहायक कंपनी बन गई है।'
NEWZ की शुरुआत जनवरी 2018 में हुई है और यह मुंबई स्थिक कंपनी है।
क्या है NEWJ एनईडब्ल्यूजे मीडिया स्टार्टअप है यह मुख्य तौर पर स्मार्टफोन को बहुत अधिक पसंद करने वाले भारतीय युवाओं के लिए वीडियो कटेंट बनाती है।
इस कंपनी के फाउंडर शलभ उपाध्याय हैं। लिंक्डइन के प्रोफाइल में खुद को उपाध्याय ने ''Founder & Storyteller-In-Chief at NEWJ'' बताया है।
यह भी पढ़ें: मूडीज के बाद ICRA और केयर रेटिंग्स ने घटाई यस बैंक की रेटिंग, दो साल के निचले स्तर पर