SWP Calculation: हर महीने ₹40 हजार मिलेंगे, 15 साल तक पैसा निकालने पर भी नहीं खाली होगा कॉर्पस! देखिए कैलकुलेशन
रिटायरमेंट के बाद मासिक आय और पूंजी संरक्षण के लिए म्यूचुअल फंड का SWP एक प्रभावी विकल्प है। ₹50 लाख ...और पढ़ें

रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹40 हजार मिलेंगे
HighLights
SWP से रिटायरमेंट के बाद मासिक आय संभव।
₹50 लाख निवेश पर ₹40 हजार मासिक निकासी।
15 साल बाद भी ₹56.90 लाख पूंजी शेष।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक तय रकम चाहिए, लेकिन साथ ही अपनी जमा पूंजी भी बचाकर रखनी है, तो म्यूचुअल फंड का Systematic Withdrawal Plan (SWP) एक विकल्प हो सकता है। इसमें आपको एकमुश्त रकम निवेश करनी होती है और फिर हर महीने अपनी जरूरत के हिसाब से पैसा निकाल सकते हैं। खास बात यह है कि हर महीने पैसा निकालने के बाद बची हुई रकम म्यूचुअल फंड में निवेशित रहती है और उस पर रिटर्न मिलता रहता है।
₹50 लाख के निवेश से कैसे बनेगी ₹40 हजार की मासिक कमाई?
मान लीजिए आपके पास 50 लाख रुपये की एकमुश्त रकम है और आप इसे SWP के जरिए निवेश करते हैं। आप हर महीने 40,000 रुपये निकालना चाहते हैं। 10% रिटर्न कैलकुलेशन के लिए माना गया है।
इस हिसाब से 15 साल यानी 180 महीने तक हर महीने 40,000 रुपये निकालने पर आपकी कुल निकासी 72 लाख रुपये होगी।
पूरा कैलकुलेशन समझिए
- शुरुआती निवेश: 50 लाख रुपये
- अनुमानित सालाना रिटर्न: 10%
- हर महीने निकासी: 40,000 रुपये
- निवेश की अवधि: 15 साल
- कुल महीने: 180
- 15 साल में कुल निकासी: 72 लाख रुपये
- 15 साल बाद बची रकम: करीब 56.90 लाख रुपये
यानी आपने 15 साल में 72 लाख रुपये अपने खाते में निकाल लिए और इसके बावजूद निवेश में करीब 56.90 लाख रुपये बाकी रहेंगे। इस तरह शुरुआती 50 लाख रुपये के अलावा आपको कुल 128.90 लाख रुपये का फायदा और निकासी मिलाकर मूल्य दिखाई देता है। इसमें 72 लाख रुपये निकाले गए और करीब 56.90 लाख रुपये का निवेश बचे है।
क्या है SWP और कैसे करता है काम?
SWP यानी सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान म्यूचुअल फंड की एक सुविधा है। इसमें निवेशक अपनी जरूरत के मुताबिक हर महीने, तिमाही या तय अंतराल पर पैसा निकाल सकता है। हर निकासी के लिए फंड की कुछ यूनिट्स रिडीम होती हैं, जबकि बाकी यूनिट्स निवेश में बनी रहती हैं। बाजार के प्रदर्शन के हिसाब से बची हुई रकम बढ़ भी सकती है और घट भी सकती है।
निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
SWP में मिलने वाला पैसा फिक्स्ड या गारंटीड नहीं होता। 10% रिटर्न सिर्फ कैलकुलेशन के लिए माना गया है, इसकी कोई गारंटी नहीं है। बाजार में गिरावट आने पर आपका बचा हुआ कॉर्पस कम हो सकता है। इसके अलावा निकासी पर लगने वाला कैपिटल गेन टैक्स भी ध्यान में रखना जरूरी है। इसलिए निवेश से पहले अपनी जरूरत, जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश की अवधि जरूर समझें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।