Gold Silver Price Today: फिर चमक उठे सोना-चांदी, क्या अब और चढ़ेंगे दाम? चेक करें लेटेस्ट रेट्स
Gold Silver price : सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में तेजी दर्ज की गई, जबकि सोमवार को गिरावट आई थी।
-1794887433701_m.webp)
सोना-चांदी फिर चढ़े
HighLights
मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में दाम में वृद्धि हुई।
विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में कीमतों में गिरावट की संभावना जताई।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में इन दिनों उठापटक का सिलसिला जारी है। कल यानी कारोबारी सप्ताह के पहले दिन गोल्ड-सिल्वर के दाम में गिरावट देखी गई थी। लेकिन आज यानी मंगलवार को कीमतों में तेजी देखी गई है। ऐसे में आइए आज के रेट्स पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में चढ़े दाम
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी मंगलवार को सोने-चांदी के दाम में तेजी आई है। Comex पर सोने में 0.65% तक की तेजी आई (Gold Price on Comex) और यह 3878.10 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम1.41% तक चढ़ गए और ऐसे में कीमत 47.520 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में भी आई तेजी
कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज सोना महंगा होकर करीब (gold price) ₹1.35 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी तेजी के साथ (Silver) ₹1.69 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
MCX पर चांदी में आई तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 487 रुपये तक की तेजी आई है और कीमत ₹1,35,097 (mcx gold silver price) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 1223 रुपए तक की तेजी देखी गई और कीमत ₹1,69,200 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
फिर महंगा हुआ सोना
बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में तेजी देखी गई। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 135,600 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹124,300 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹101,700 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 169,800 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर दोनों ही धातुओं में गिरावट आ सकती है। क्योंकि 17 नवंबर यानी आज अमेरिका में रिटेल सेल्स का डेटा आना है और 18 नवंबर को FOMC मिनट्स जारी होने हैं। जिसका सीधा असर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर पड़ेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।