SIP vs Lumpsum: ₹5 लाख एकमुश्त या ₹25000 का मंथली निवेश, कहां बनेगा ₹2 करोड़ से ज्यादा का फंड?
यह लेख म्यूचुअल फंड में 20 साल के लिए SIP और लमसम निवेश की तुलना करता है। गणना के अनुसार, ₹25,000 की मासिक SIP से ₹2.49 करोड़ का फंड बन सकता है, जो ₹5 लाख के लमसम निवेश से अधिक है।

SIP vs Lumpsum: ₹5 लाख एकमुश्त या ₹25000 का मंथली निवेश, कहां बनेगा ₹2 करोड़ से ज्यादा का फंड?
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 20 साल के लिए म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आपके सामने दो बड़े रास्ते हैं, पहला ये कि आप बड़ी रकम लमसम में लगा दें वरना आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा एसआईपी के जरिए निवेश करें। दोनों ही तरीके अपने जगह सही हैं, लेकिन फिर भी लोग अक्सर इसमें फंस जाते हैं।
तो आइए आज कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं कि ₹5 लाख का लमसम और ₹25000 की एसआईपी, 20 साल में कितना फायदा करवाएंगे।
SIP vs Lumpsum
ये दोनों ही म्यूचुअल फंड में निवेश के तरीके हैं। लमसम में आप एकमुश्त रकम निवेश करते हैं। वहीं एसआईपी में आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करते हैं। जिनके पास ज्यादा पैसा नहीं है लेकिन फिर भी वो निवेश की आदत बनाना चाहते हैं, उनके लिए मंथली एसआईपी बेस्ट होती है।
कैलकुलेशन में कौन आगे?
| तुलना के बिंदु | एकमुश्त निवेश | मासिक SIP |
| निवेश का तरीका | ₹5 लाख एक साथ | ₹25,000 हर महीने |
| समय | 20 साल | 20 साल |
| कुल जमा रकम | ₹5 लाख | ₹60 लाख |
| अनुमानित फंड | करीब ₹48.23 लाख | करीब ₹2.49 करोड़ |
| अनुमानित फायदा | करीब ₹43.23 लाख | करीब ₹1.89 करोड़ |
कैलकुलेशन से साफ है कि यहां एसआईपी के जरिए ज्यादा फंड बन रहा है क्योंकि एसआईपी की रकम भी ज्यादा है। ध्यान रहे कि 12% का सालाना रिटर्न एक एवरेज है, बाजार के हिसाब से ये रिटर्न बढ़ भी सकता है या घट भी सकता है।
लमसम में क्या जोखिम है?
लमसम निवेश उनके लिए सही है जिनके पास फंड की कमी नहीं है। यहां पैसा बाजार में पहले दिन से ही निवेश होती है। लेकिन अगर बीच में इस पैसे की जरूरत पड़ जाए तो निवेश बीच में ही छोड़ना पड़ता है जिससे कंपाउंडिंग का फायदा नहीं मिलता। इसलिए एक साथ बड़ी रकम लगाने से पहले ये जरूर सोच लें कि क्या आपको अगले कुछ सालों में इस पैसे की जरूरत तो नहीं पड़ेगी।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल समझने और सामान्य जानकारी के लिए है. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर बात करें.
ये भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! ESIC ने लागू किए नए नियम, बिना क्लेम सीधे खाते में ट्रांसफर होगा बीमारी का पैसा