सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP vs Lump Sum: ₹10 लाख निवेश पर दस साल में किससे बनेगा बड़ा फंड, समझिए पूरा गणित

Published: Fri, 20 Nov 2026 09:40 AM (IST)

Sip vs lumpsum: यह लेख ₹10 लाख के निवेश को एकमुश्त या SIP के माध्यम से 10 साल की अवधि में तुलना करता है, जिसमें समान रिटर्न पर एकमुश्त निवेश से अधिक फंड बनने की संभावना बताई गई है। 

कहां बनेगा ज्यादा पैसा?

कहां बनेगा ज्यादा पैसा?

HighLights

  1. समान रिटर्न पर एकमुश्त निवेश SIP से बड़ा फंड बनाता है।

  2. एकमुश्त निवेश को कंपाउंडिंग का अधिक समय मिलता है।

  3. बाजार की गिरावट में SIP बेहतर, चढ़ते बाजार में Lump Sum।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आपके पास निवेश के लिए ₹10 लाख की रकम है, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इसे एकमुश्त (Lump Sum) में निवेश करें या हर महीने ₹10,000 की SIP के जरिए धीर-धीरे निवेश करें। दोनों ही तरीके म्यूचुअल फंड निवेश के लोकप्रिय विकल्प हैं, लेकिन 10 साल की अवधि में इनका रिजल्ट काफी अलग हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो समान रिटर्न पर Lump Sum निवेश आमतौर पर SIP से बड़ा फंड बना सकता है, लेकिन इसके साथ जोखिम भी जुड़ा रहता है।

10 साल का पूरा कैलकुलेशन

मान लीजिए निवेश की अवधि 10 साल है और औसतन रिटर्न 11% सालाना मिलता है।

SIP का कैलकुलेशन

अगर कोई निवेशक हर महीने ₹10,000 की SIP करता है, तो 10 साल में कुल निवेश ₹12 लाख होगा। इस पर अनुमानित रिटर्न करीब ₹9.24 लाख बनता है और मैच्योरिटी पर कुल फंड लगभग ₹21.24 लाख हो सकता है।

Lump Sum का कैलकुलेशन

वहीं, अगर ₹10 लाख एक साथ निवेश कर दिए जाएं और उसी 11% रिटर्न को मानें, तो 10 साल में यह रकम बढ़कर करीब ₹28.39 लाख हो सकती है। इसमें करीब ₹18.39 लाख का रिटर्न शामिल है। यानी साफ है कि समान रिटर्न की स्थिति में Lump Sum निवेश लगभग ₹7 लाख से ज्यादा बड़ा फंड बना सकता है।

Lump Sum क्यों देता है ज्यादा रिटर्न?

इसका सबसे बड़ा कारण Compounding का समय है। Lump Sum में पूरी रकम पहले दिन से ही बाजार में लग जाता है और पूरे 10 साल तक उस पर कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। जबकि SIP में पैसा धीर-धीरे निवेश होता है, इसलिए शुरुआती सालों में पूरी राशि बाजार में नहीं होती और कंपाउंडिंग का असर सीमित रहता है।

बाजार में उतार-चढ़ाव का असर

  • Lump Sum: पूरा पैसा एक साथ लगने से बाजार गिरने पर बड़ा असर
  • SIP: धीरे-धीरे निवेश होने से गिरावट में भी फायदा (सस्ती खरीद)

विशेषज्ञों के मुताबिक, गिरते बाजार में SIP ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकती है, जबकि लगातार चढ़ते बाजार में Lump Sum आगे निकल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

 यह भी पढ़ें: Gold Silver price crash: सोना ₹5000 टूटा, तो चांदी में ₹9000 की गिरावट; आज कहां पहुंचे दाम? चेक करें रेट्स

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।