Gold Silver price crash: सोना ₹5000 टूटा, तो चांदी में ₹9000 की गिरावट; आज कहां पहुंचे दाम? चेक करें रेट्स
gold silver price today: सोना और चांदी के दामों में वैश्विक और घरेलू बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कीमतें एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।
-1795146031012_m.webp)
सोने-चांदी में भारी गिरावट
HighLights
वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोना-चांदी के दाम तेजी से गिरे।
MCX पर सोना ₹5000, चांदी ₹9000 से अधिक टूटी।
मजबूत भारतीय रुपये ने सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बनाया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोना-चांदी इस वक्त काफी दिलचस्प मोड़ पर है। काफी समय से दामों लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज भी वैश्विक बाजार में गोल्ड-सिल्वर के दाम तेजी से गिरे। नए रेट्स पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में गिरे दाम
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी शुक्रवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। Comex पर सोने में 4.35% तक की गिरावट आई (Gold Price on Comex) और यह 3525.00 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 7.11% तक टूट गए और ऐसे में कीमत 41.250 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में धड़ाम हुईं कीमतें
सोने-चांदी की कीमतें लगातार गिरावट के दौर से गुजर रही हैं। सोना 1 साल के निचले स्तर पर पहुंच चुका है। आज फिर घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली है। आज सोना सस्ता होकर करीब (gold price) ₹1.22 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी गिरावट के साथ (Silver) ₹1.48 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
निवेश मंच मुड्रेक्स के लीड क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा, "मजबूत रुपये के कारण घरेलू बाजार में सोने और चांदी की हाजिर कीमतों पर दबाव बना रहा।"
MCX पर सोने-चांदी दोनों में भारी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोना 5000 रुपये तक गिर गया और कीमत ₹1,22,430 (mcx gold silver price crash) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 9058 रुपए तक की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,48,424 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
खरीदारों की हुई मौज
बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में गिरावट देखी गई। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 123,120 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹112,653 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹92,340 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 148,730 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।