सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Calculation: निप्पॉन से HDFC तक, एक्सपर्ट ने सुझाए ये 5 फंड; ₹10000 के निवेश पर कितना बनेगा कॉर्पस?

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:11 PM (GMT+05:30)

यह लेख म्यूचुअल फंड में निवेश के इच्छुक लोगों के लिए है, जिसमें विशेषज्ञ अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा सुझाए गए शीर्ष ...और पढ़ें

SIP Calculation: निप्पॉन से HDFC तक, एक्सपर्ट ने सुझाए ये 5 फंड; ₹10000 के निवेश पर कितना बनेगा कॉर्पस?

SIP Calculation: निप्पॉन से HDFC तक, एक्सपर्ट ने सुझाए ये 5 फंड; ₹10000 के निवेश पर कितना बनेगा कॉर्पस?

HighLights

  1. विशेषज्ञ अनिरुद्ध गुप्ता ने सुझाए 5 शीर्ष म्यूचुअल फंड।

  2. ₹5000, ₹10000, ₹20000 SIP पर 15 साल का रिटर्न।

  3. Nippon India, HDFC Flexicap जैसे फंड शामिल हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी आने वाले दिनों में म्यूचुअल फंड (Best Mutual Fund) में निवेश के बारे में सोच रहे हैं? साथ ही समझ नहीं पा रहे हैं कि किस फंड में कितना निवेश करें? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको टॉप 5 फंड बताएंगे, साथ की कैलकुलेशन के जरिए समझेंगे कि कितने निवेश पर कितना फंड तैयार हो सकता है।

किन फंड में करें निवेश?

दीवाली के बाद निवेश की शुरुआत करने वालों के लिए म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट अनिरुद्ध गुप्ता ने जो टॉप 5 फंड के नाम सुझाए हैं, वो नीचे दिए गए हैं:

  • Nippon India Large Cap Fund
  • Hdfc Flexicap Fund
  • Aditya Birla Sunlife Nifty Defence Index Fund
  • ICICI Prudential Balanced Advantage Fund
  • Nippon India Growth Midcap fund

एक्सपर्ट के हिसाब से आप इन 5 फंड्स में एसआईपी और लमसम निवेश कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि ₹5000, ₹10000 और ₹20000 के निवेश पर 15 सालों में कितना फंड बन सकता है:

मासिक SIP कुल निवेश (15 साल में) अनुमानित रिटर्न कुल संभावित फंड
₹5,000 ₹9 लाख ₹14.8 लाख ₹23.8 लाख
₹10,000 ₹18 लाख ₹29.59 लाख ₹47.59 लाख
₹20,000 ₹36 लाख ₹59.19 लाख ₹95.19 लाख

किन बातों का रखना है ध्यान?

ध्यान रहे कि ये आंकड़े 12% के अनुमानित सालाना रिटर्न पर आधारित हैं, इसलिए इसे तय रिटर्न न समझें। समय और अलग-अलग फंड होने की वजह से रिटर्न रेट कम और ज्यादा भी हो सकता है। इसके अलावा सिर्फ उसी पैसे को निवेश करें, जिसकी आपको जरूरत नहीं। ज्यादा निवेश के चक्कर में कई बार मंथली खर्चों पर भी असर हो सकता है।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड के बारे में यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: PPF Calculation: ₹10000 के निवेश से ऐसे बनेगा ₹32 लाख का फंड! ₹1000 और ₹5000 के लिए भी समझें कैलकुलेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।