सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Calculation: सिर्फ ₹500 निवेश से कैसे बनेगा ₹50 लाख का फंड, कितने समय तक करना होगा निवेश?

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:57 PM (IST)

म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश के लिए लोग ज्यादातर एसआईपी को ही चुनते हैं। ऐसे में आइए आपको एक ...और पढ़ें

सिर्फ ₹500 की एसआईपी से कैसे बनेगा 50 लाख का फंड

सिर्फ ₹500 की एसआईपी से कैसे बनेगा 50 लाख का फंड

HighLights

  1. ₹500 मासिक SIP से ₹50 लाख का फंड संभव।

  2. 39 साल में ₹2.34 लाख निवेश पर ₹52.67 लाख।

  3. बाजार गिरावट में SIP रोकना गलत, अधिक यूनिट खरीदें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज के समय में निवेश का सबसे बड़ा नाम है म्यूचुअल फंड। खासतौर पर ज्यादातर लोग इसमें किस्तों में निवेश करते हैं। म्यूचुअल फंड SIP का फायदा है कि इसके जरिए आप छोटे अमाउंट में निवेश कर सकते हैं। ऐसे में आज हम एक छोटी रकम की ही कैलकुलेशन करेंगे ताकि आप छोटे अमाउंट से बड़ा फंड बना पाएं। 

आज हम जानेंगे कि अगर आप एसआईपी के जरिए हर महीने 500 रुपये निवेश करते हैं तो आपके पास कब तक 50 लाख का कॉर्पस बनकर तैयार होगा। आइए इसे कैलकुलेशन की मदद से समझते हैं।

कैलकुलेशन से समझें पूरा हिसाब

  • निवेश रकम- 500 रुपये
  • निवेश रिटर्न- 12%
  • निवेश अवधि- 39 साल
  • कुल निवेश: 2,34,000 रुपये
  • कुल फंड: 52.67 लाख रुपये
  • रिटर्न: 50,33,000 रुपये

अगर आप SIP के जरिए म्यूचुअल फंड (Mutual funds) में हर महीने 500 रुपये निवेश करते हैं तो 39 साल बाद आपको 52.67 लाख रुपये मिलेंगे। इतने सालों में आपकी निवेश रकम 2,34,000 रुपये होगी। इस हिसाब से आपके केवल रिटर्न ही 50,33,000 रुपये मिलेंगे। आइए अब कुछ ऐसे फंड की बात करते हैं जिन्होंने पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है।

शेयर बाजार में गिरावट के वक्त SIP रोक दें?

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला चलता रहता है। ऐसे में कई लोग गिरावट के समय नुकसान से बचने के लिए SIP रोक देते हैं। ये पूरी तरह से गलत है। शेयर में गिरावट का समय एसआईपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस समय ज्यादा से ज्यादा निवेश किया जाना चाहिए। ताकि जब मार्केट ऊपर जाए तो आप मुनाफा कमा सके। शेयर बाजार में गिरावट के समय म्यूचुअल फंड की ज्यादा से ज्यादा यूनिट खरीदी जा सकती हैं।

disclaimer: म्यूचुअल फंड बाजार के जोखिमों के अधीन हैं। ये खबर सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में फोटो और पता अपडेट करने पर कितना लगेगा खर्च? जानें UIDAI के नियम और फीस की पूरी डिटेल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।