PPF vs SIP Calculation: ₹3000 के निवेश पर कहां बनेगा ₹10 लाख तक का फंड? ये रहा पूरा कैलकुलेशन
यह लेख SIP और PPF में ₹3000 मासिक निवेश पर 15 साल में बनने वाले फंड की तुलना करता है। ...और पढ़ें

PPF vs SIP Calculation: ₹3000 के निवेश पर कहां बनेगा ₹10 लाख तक का फंड? ये रहा पूरा कैलकुलेशन
HighLights
SIP में बाजार जोखिम के साथ उच्च रिटर्न की संभावना।
PPF सुरक्षित, टैक्स-फ्री और निश्चित रिटर्न का विकल्प।
₹3000 मासिक निवेश पर 15 साल के फंड का विश्लेषण।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी निवेश के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन नहीं समझ आ रहा कि एसआईपी में निवेश करें या पीपीएफ में? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। SIP(Systematic investment plan) में जहां मार्केट रिस्क जुड़ा होता है, तो पीपीएफ (Public provident fund) सुरक्षित होता है, लेकिन रिटर्न में काफी अंतर आ जाता है। ऐसे में आइए कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं कि कहां निवेश करने से आप भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार कर पाएंगे।
SIP vs PPF:
पीपीएफ निवेश के लिए काफी पॉपुलर है, लेकिन यहां रिटर्न एसआईपी के बराबर नहीं मिल पाता। मान लीजिए आप हर महीने ₹3000 का निवेश करना चाहते हैं, 15 सालों के लिए, तो इस हिसाब से पीपीएफ और एसआईपी के लिए जो कैलकुलेशन बैठेगा, वो कुछ इस प्रकार होगा:
| विशेषता | म्यूचुअल फंड SIP | PPF |
| मासिक निवेश | 3,000 रुपये | 3,000 रुपये (सालाना 36,000 रुपये) |
| समय अवधि | 15 साल | 15 साल (लॉक-इन पीरियड) |
| ब्याज दर / रिटर्न | 12% सालाना (बाजार आधारित) | 7.10% सालाना (फिक्स्ड और गारंटीड) |
| कुल निवेश | 5.40 लाख रुपये | 5.40 लाख रुपये |
| ब्याज की कमाई | लगभग 9.73 लाख रुपये | 4.14 लाख रुपये |
| कुल फंड | लगभग 15.13 लाख रुपये | लगभग 9.54 लाख रुपये |
| जोखिम | बाजार का जोखिम शामिल है | पूरी तरह सुरक्षित (सरकार की गारंटी) |
| टैक्स नियम | 1.25 लाख से अधिक मुनाफे पर 12.5% LTCG टैक्स | पूरी तरह टैक्स-फ्री (निवेश, ब्याज और मेच्योरिटी तीनों पर छूट) |
किसे क्या चुनना चाहिए?
अगर आपका रिस्क लेने का दम है और आप बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो इक्विटी SIP आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। वहीं, अगर आप जरा भी जोखिम नहीं उठाना चाहते और सुरक्षित, टैक्स-फ्री रिटर्न चाहते हैं, तो PPF आपके लिए सही है। आप चाहें तो दोनों का मिला-जुला रूप (Balanced Approach) अपनाकर अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में निवेश कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: ये जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।)