सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिटायरमेंट के बाद पैसों की चिंता खत्म! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने खाते में आएंगे 5,550 रुपये

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:06 AM (IST)

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) उन लोगों के लिए एक सुरक्षित विकल्प है जो बिना जोखिम के हर ...और पढ़ें

रिटायरमेंट के बाद पैसों की चिंता खत्म! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने खाते में आएंगे 5,550 रुपये

रिटायरमेंट के बाद पैसों की चिंता खत्म! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने खाते में आएंगे 5,550 रुपये

HighLights

  1. पोस्ट ऑफिस MIS में सुरक्षित मासिक आय का विकल्प।

  2. 7.4% वार्षिक ब्याज दर पर 5 साल की मैच्योरिटी।

  3. ₹9 लाख निवेश पर हर महीने ₹5,550 की कमाई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके पास भी कुछ सेविंग्स या इकट्ठा पैसा रखा है और आप बिना किसी रिस्क के हर महीने पक्की कमाई चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम (Post office saving scheme) आपके बड़े काम की है। इस स्कीम का नाम है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम, जहां आपका पूरा पैसा सुरक्षित रहता है और हर महीने घर बैठे इनकम होती है।

क्या है पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम?

पोस्ट ऑफिस की इस मंथली इनकम स्कीम में आप अपने पैसों को एकमुश्त (एक बार में) निवेश करके हर महीने ब्याज के रूप में फिक्स कमाई कर सकते हैं। इस स्कीम की मेच्योरिटी अवधि 5 साल है, यानी 5 साल पूरे होने पर आपका लगाया हुआ पूरा पैसा आपको सुरक्षित वापस मिल जाता है। फिलहाल इस स्कीम पर सालाना 7.4 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।

हर महीने कैसे होगी कमाई?

मान लीजिए आपने इस स्कीम में कुल ₹9 लाख का निवेश किया। तो कैलकुलेशन के हिसाब तो:

  • कुल निवेश: 9,00,000 रुपये
  • ब्याज दर (सालाना): 7.4%
  • हर महीने मिलने वाला ब्याज: 5,550 रुपये
  • एक साल का कुल ब्याज: 66,600 रुपये
  • 5 साल में मिलने वाला कुल ब्याज: 3,33,000 रुपये
  • 5 साल बाद मेच्योरिटी पर वापसी: पूरा 9,00,000 रुपये मूलधन

यानी 9 लाख रुपये लगाकर आप 5 साल में ब्याज के तौर पर 3,33,000 रुपये की एक्स्ट्रा कमाई कर लेते हैं।

बीच में पैसा निकाल सकते हैं?

इसका जवाब है हां। अगर आपको कभी पैसों की सख्त जरूरत पड़ जाए, तो आप 5 साल पूरे होने से पहले भी अपना पैसा वापस ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए नियम ये है कि अकाउंट खुलने के कम से कम 1 साल बाद ही पैसा निकाला जा सकता है। साथ ही, समय से पहले खाता बंद करने पर कुछ पेनल्टी के रूप में पैसे कट सकते हैं।

किसके लिए बेस्ट है ये स्कीम?

ये स्कीम उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड जैसे जोखिमों से दूर रहना चाहते हैं और अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखकर हर महीने एक निश्चित खर्च चलाना चाहते हैं। खासकर रिटायरमेंट के बाद के बुजुर्गों के लिए यह योजना वरदान साबित हो सकती है, जिन्हें हर महीने घर खर्च के लिए पैसों की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें:  Ayodhya Per Capita Income: जिस अयोध्या से शुरू हुआ दीपावली का त्योहार, उसकी प्रति व्यक्ति आय और GDP कितनी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।