सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Parag Parikh के कैश फ्लो में आई भारी गिरावट! किन शेयरों पर दांव लगा रहा देश का सबसे बड़े फंड?

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:05 AM (IST)

पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड ने अपनी कैश होल्डिंग्स में भारी कटौती की है, जो एक साल में 25.31% से ...और पढ़ें

Parag Parikh के कैश फ्लो में आई भारी गिरावट! किन शेयरों पर दांव लगा रहा देश का सबसे बड़े फंड?

Parag Parikh के कैश फ्लो में आई भारी गिरावट! किन शेयरों पर दांव लगा रहा देश का सबसे बड़े फंड?

HighLights

  1. पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड की कैश होल्डिंग्स में भारी कटौती।

  2. भारतीय इक्विटी में निवेश बढ़ा, DLF, M&M, Maruti में हिस्सेदारी।

  3. विदेशी पोर्टफोलियो में बदलाव, Meta से एग्जिट, Netflix शामिल।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड, पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड (Parag Parikh Flexi Cap Fund) ने अपनी कैश होलडिंग्स में बहुत बड़ी कटौती की। ताजा फैक्टशीट के मुताबिक, फंड का कैश और डेट एलोकेशन जो अक्टूबर 2025 में 25.31% था, वो अक्तूबर 2026 में घटकर महज 8.78% पर आ गया है। यानी एक साल के भीतर कैश होल्डिंग्स में करीब 65% की भारी गिरावट आई है।

ऐसे में अब यही सवाल आता है कि आखिरकार देश के सबसे बड़े फंड का पैसा जा कहां रहा है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कहां जा रहा है पैसा?

जब भी किसी फंड में कैश का मात्रा कम होती है, तो इसका सीधा मतलब यही होता है कि फंड मैनेजर को निवेश करने के लिए बढ़िया शेयर मिले हैं। फंड का भारतीय कोर इक्विटी एलोकेशन (Indian Core Equity Allocation) अक्टूबर 2025 के 62.55% से बढ़कर अक्टूबर 2026 में 75.25% पहुंच गया है।

वहीं शेयरों में निवेश की बात की जाए तो, फंड ने पिछले कुछ महीनों में डीएलएफ (DLF), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), इंडस टावर्स और चुनिंदा गैस सेक्टर की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

इन शेयरों से बनाई दूरी

मालूम हो कि जहां फंड ने भारतीय बाजार में निवेश को बढ़ाया है, दूसरी ओर विदेशी पोर्टफोलियो में बदलाव भी किया है। फंड ने टा (Meta) से पूरी तरह एग्जिट कर लिया गया है, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में हिस्सेदारी घटाई गई है, जबकि नेटफ्लिक्स (Netflix) को नया जोड़ा गया है।

कैश घटाने की क्या रही वजह?

किसी मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में फंड के इक्विटी फंड मैनेजर और ईवीपी राज मेहता ने साफ किया था कि कैश बढ़ाना या घटाना बाजार के लेवल पर निर्भर नहीं करता, बल्कि ये बाजार में मिलने वाले अच्छे अवसर और आधारित होता है। उन्होंने बताया था कि जब चुनिंदा कंपनियों के शेयरों के दाम सही भाव पर मिलते हैं, तो फंड नए निवेश करने या पुरानी हिस्सेदारी को बढ़ाने का मौका देखता है।

कैसा परफॉर्म कर रहा फंड?

इक्विटी मार्केट में निवेश के बावजूद, पिछले कुछ समय से फंड के शॉर्ट-टर्म रिटर्न में कमी देखने को मिली। पिछले एक साल में रेगुलर प्लान ने करीब -6.06% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। हालांकि, लंबी अवधि में इस फंड का प्रदर्शन बेहतर रहा है- 3 साल में सालाना रिटर्न 11.67%, 5 साल में 10.06% और शुरुआत से अब तक करीब 16.86% का सालाना रिटर्न रहा है।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड के बारे में यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: PPF vs SIP vs SSY: बच्चों के फ्यूचर के लिए कहां करें निवेश? ₹3000 जमा पर कितना बनेगा फंड?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।