सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़ा AUM म्यूचुअल फंड के रिटर्न पर असर डालता है? राजीव ठक्कर ने AI से पूछा सवाल, मिला ये जवाब!

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:15 AM (GMT+05:30)

PPFAS के CIO राजीव ठक्कर ने AI से पूछा कि क्या बड़ा AUM म्यूचुअल फंड के रिटर्न को प्रभावित करता है। AI विश्लेषण में एक्सपेंस रेशियो और AUM की वृद्धि को अधिक महत्वपूर्ण बताया गया, साथ ही स्मॉल-कैप फंड्स में निवेश पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

बड़ा AUM म्यूचुअल फंड के रिटर्न पर असर डालता है? राजीव ठक्कर ने AI से पूछा सवाल, मिला ये जवाब!

बड़ा AUM म्यूचुअल फंड के रिटर्न पर असर डालता है? राजीव ठक्कर ने AI से पूछा सवाल, मिला ये जवाब!

HighLights

  1. राजीव ठक्कर ने AI से म्यूचुअल फंड रिटर्न पर सवाल पूछा।

  2. AI ने कम एक्सपेंस रेशियो को बेहतर रिटर्न का कारक बताया।

  3. स्मॉल-कैप फंड्स में निवेश पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड का साइज बढ़ने पर क्या उसके रिटर्न देने की क्षमता कम हो जोती है? क्या छोटे फंड्सक के मुकाबले बड़े फंड्स भी दमदार रिटर्न दे सकते हैं? स्मॉल कैप, मिड कैप, फ्लैक्सी कैप और लार्ज कैप फंड्स को लेकर निवेशकों के बीच कई बार ये सवाल उठता रहता है।

इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए PPFAS म्यूचुअल फंड CIO और डायरेक्टर राजीव ठक्कर ने AI मॉडल्स की मदद ली। उन्होंने Opus 5.5 और Google के Gemini Neon से इसी मुद्दे पर सवाल पूछा और निवेशकों के साथ शेयर किया।

कम एक्सपेंस रेशियो देता है फायदा?

AI एनालिसिस में म्यूचुअल फंड के एक्सपेंस रेशियो यानी फंड को चलाने में आने वाले खर्च को भी रिटर्न के लिहाज से अहम माना गया। आमतौर पर बड़े फंड्स का एक्सपेंस रेशियो छोटे फंड्स के मुकाबले कम होता है। इसका सीधा मतलब ये है कि निवेशकों के पैसे से कटने वाला खर्च कम हो सकता है, जिससे हाथ में आने वाला रिटर्न बेहतर हो सकता है। इसलिए किसी फंड का परफॉर्मेंस जांचते वक्त सिर्फ ये देखना काफी नहीं है कि उसका साइज कितना बड़ा है, बल्कि उसका एक्सपेंस रेशियो भी देखना जरूरी है।

बड़ा AUM क्या दिखाता है?

एआई ने एक और अहम पहलू की तरफ ध्यान दिलाया। किसी फंड का कुल AUM कितना है, केवल यही देखना काफी नहीं है। ये भी देखना जरूरी है कि उसका AUM कितनी तेजी से बढ़ रहा है। इस सिलसिले में ठक्कर ने IIM के एक वर्किंग पेपर का भी जिक्र किया, जिसमें फंड के साइज और उसके परफॉर्मेंस के रिश्ते का एनालिसिस किया गया था। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि यह स्टडी PPFAS ने नहीं कराई थी, बल्कि इस विषय पर जानकारी जुटाते वक्त उन्हें इसके बारे में पता चला।

स्मॉल-मिड कैप पर क्या बोले ठक्कर?

ठक्कर ने PPFAS म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियो में स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों की सीमित हिस्सेदारी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि फंड हाउस को इन शेयरों से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पैसा तभी लगाया जाएगा जब कीमत सही हो और अच्छा मौका दिखे। ठक्कर ने कहा कि मिड और स्मॉल कैप शेयरों को लेकर हमारे मन में कुछ भी निगेटिव नहीं है। जब वैल्यूएशन सही होगा और हमें मौका मिलेगा, तब हम इनमें जरूर खरीदारी करेंगे।

स्मॉल कैप पर ठक्कर की राय

पूरे मुद्दे पर बात करते हुए राजीव ठक्कर ने निवेशकों को सलाह दी कि स्मॉल कैप फंड्स का रिटर्न देखते समय सिर्फ आंकड़ों पर न जाएं। यहां ये भी देखें कि निवेश किस समय किया गया था और कितने लंबे समय तक रखा गया। सही वक्त पर निवेश करने से स्मॉल-कैप फंड्स का रिटर्न शानदार दिख सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह सिलसिला हमेशा चलता रहेगा। कई बार ऐसा लंबा दौर भी आता है जब स्मॉल-कैप फंड्स का रिटर्न सुस्त रहता है। इसलिए किसी एक अवधि का रिटर्न देखकर फटाफट कोई फैसला न लें।

ये भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! ESIC ने लागू किए नए नियम, बिना क्लेम सीधे खाते में ट्रांसफर होगा बीमारी का पैसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।