निवेशकों के लिए खुशखबरी, बाजार में नया Contra Fund; सिर्फ ₹99 से कर सकेंगे करोड़पति बनने की शुरुआत!
Mirae Asset Mutual Fund एक नया ओपन-एंडेड इक्विटी कॉन्ट्रा फंड ला रहा है, जो उन व्यवसायों में निवेश करेगा जो फिलहाल बाजार की पसंद से बाहर हैं। इसका NFO 27 नवंबर 2026 को खुलेगा और निवेशक ₹99 की SIP से शुरुआत कर सकते हैं।

निवेशकों के लिए खुशखबरी, बाजार में नया Contra Fund; सिर्फ ₹99 से कर सकेंगे करोड़पति बनने की शुरुआत!
HighLights
Mirae Asset Contra Fund का NFO 27 नवंबर 2026 को खुलेगा।
निवेशक ₹99 की SIP या ₹5000 लमसम से निवेश शुरू करें।
यह फंड कॉन्ट्रेरियन स्ट्रेटेजी पर, कम पसंद वाले शेयरों में निवेश करेगा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बढ़िया मौका है। Mirae Asset Mutual Fund मार्केट में एक ऐसा नया फंड ला रहा है जो एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है और कॉन्ट्रेरियन स्ट्रेटेजी पर काम करेगा। यानी कि ये नया फंड उन बिजनेस में पैसा लगाएगा जो फिलहाल बाजार की पसंद से बाहर हैं या जिन पर निवेशकों की नजर कम है। आइए जानते हैं कि इस फंड में कैसे निवेश कर सकते हैं।
कब खुलेगा NFO?
Mirae Asset Contra Fund का NFO 27 नवंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 11 दिसंबर 2026 को बंद हो जाएगा। इसके बाद 21 दिसंबर से स्कीम में लगातार खरीदारी और रिडेम्प्शन फिर से शुरू हो जाएगा। यानी 21 दिसंबर के बाद निवेशक कभी भी इस फंड की यूनिट खरीद या बेच सकेंगे।
कितना कर सकते हैं निवेश?
अगर आप इस फंड में लमसम निवेश करना चाहते हैं तो NFO के दौरान और स्कीम दोबारा खुलने के बाद, दोनों ही समय कम से कम ₹5000 से निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर आपको इस फंड में एसआईपी करनी है तो उसके लिए कम से कम ₹99 की रकम तय की गई है। मालूम हो कि इस फंड के प्रदर्शन की तुलना Nifty 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) से की जाएगी, जो इसका बेंचमार्क है। फंड हाउस ने इस स्कीम में निवेश के लिए कम से कम तीन साल का नजरिया रखने की सलाह दी है।
कैसे चुने जाएंगे शेयर?
फंड हाउस के हिसाब से, ये फंड किसी भी शेयर पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करेगा। निवेश के फैसले फंड हाउस के अंदरूनी इन्वेस्टमेंट फ्रेमवर्क के तहत होंगे, जिसमें हर मौके को 5 पैमानों पर जांचा जाएगा:
- बाजार का मूड: क्या शेयर सिर्फ खराब सेंटिमेंट या अस्थायी वजहों से पिछड़ा है?
- करेक्शन की वजह: गिरावट अस्थायी है या फिर कंपनी के बिजनेस मॉडल की जड़ में कोई बड़ी दिक्कत है?
- बिजनेस के फंडामेंटल्स: कंपनी की कमाई, बैलेंस शीट और कामकाज की बुनियाद अब भी मजबूत है या नहीं?
- रिकवरी के ट्रिगर: आगे चलकर बिजनेस में सुधार और तेजी लाने वाले कौन से संभावित कारण दिख रहे हैं?
- चरणबद्ध निवेश: शेयरों में एक साथ पूरा पैसा डालने के बजाय धीरे-धीरे, यानी स्टैगर्ड तरीके से निवेश किया जाएगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सूचना के उद्देश्य से है। म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। यह खबर किसी भी तरह की निवेश सलाह नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।