सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lumpsum Calculation: ₹5 लाख निवेश पर कैसे बनेंगे 80 लाख? धांसू ट्रिक से समझिए पूरा कैलकुलेशन

Published: Wed, 07 Oct 2026 03:08 PM (IST)

Lumpsum Calculation: यह लेख बताता है कि म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश के जरिए ₹5 लाख को 10-20 साल में ₹80 लाख तक कैसे बढ़ाया जा सकता है।

₹5 लाख निवेश पर कैसे बनेंगे 80 लाख?

₹5 लाख निवेश पर कैसे बनेंगे 80 लाख?

HighLights

  1. ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश 20 साल में ₹81.83 लाख बन सकता है।

  2. 15% रिटर्न पर लंबी अवधि में बड़ा मुनाफा संभव है।

  3. कंपाउंडिंग का असर 20 साल के निवेश में सबसे ज्यादा दिखता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रिटायरमेंट की प्लानिंग के हिसाब से हर इंसान अभी से निवेश शुरू करना चाहता है। ऐसे अगर ज्यादा पैसा बनाने की बात आती है तो म्यूचुअल फंड की SIP एक सबसे बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आती है। लेकिन क्या आपको पता है कि म्यूचुअल फंड में एकमुश्त पैसा भी निवेश किया जा सकता है। यहां सबसे जरूरी बात यह है कि जब भी systematic investment plan की बात आती है तो लोगों को लगता है कि वे थोड़ा-थोड़ा पैसा ही लगाकर निवेश कर सकते हैं। लेकिन एकमुश्त निवेश यानी Lumpsum में ऐसा नहीं है, आप एक साथ मोटा पैसा निवेश कर सकते हैं।

ऐसे में अगर आज ₹5 लाख को 10-15-20 साल तक म्यूचुअल फंड में लंपसम यानी एकमुश्त निवेश कर दिया जाए तो यह रकम कितनी बनती है। अगर निवेश को 20 साल तक छेड़ा ही न जाए तो क्या यह रकम ₹80 लाख के करीब या उससे भी ज्यादा हो सकती है? आइए कैलकुलेशन से इसे समझते हैं।

अवधि 10% रिटर्न 12% रिटर्न 15% रिटर्न
10 साल ₹12.97 लाख ₹15.53 लाख ₹20.23 लाख
15 साल ₹20.89 लाख ₹27.37 लाख ₹40.69 लाख
20 साल ₹33.64 लाख ₹48.43 लाख ₹81.83 लाख

10 साल में बनेगा कितना पैसा?

अगर आप ₹5 लाख को एकमुश्त में निवेश करते हैं, तो 10 साल बाद 10% रिटर्न की स्थिति में यह रकम करीब ₹12.97 लाख तक हो सकती है। अगर यही कैलकुलेशन 12% रिटर्न के हिसाब से देखें तो यह करीब ₹15.53 लाख और 15% रिटर्न पर करीब ₹20.23 लाख हो सकती है।

15 साल में कितनी बनेगी रकम?

जब एकमुश्त की बात आती है तो 15 साल के निवेश पर तस्वीर काफी बदल जाती है। कैलकुलेशन से समझें तो 10% रिटर्न पर ₹5 लाख करीब ₹20.89 लाख हो जाता है वहीं 12% रिटर्न पर रकम करीब ₹27.37 लाख और 15% रिटर्न पर करीब ₹40.69 लाख पहुंच सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि यहां 10% और 15% रिटर्न के बीच अंतर करीब ₹19.80 लाख का है। यानी रिटर्न में 5% का अंतर लंबी अवधि में बहुत बड़ा असर डाल सकता है।

20 साल के निवेश का कैलकुलेशन

20 साल तक निवेश बनाए रखने पर कंपाउंडिंग का असर सबसे ज्यादा दिखाई देता है। 10% रिटर्न पर ₹5 लाख करीब ₹33.64 लाख हो सकते हैं। 12% रिटर्न पर यह रकम करीब ₹48.23 लाख और 15% रिटर्न पर करीब ₹81.83 लाख पहुंच सकती है।

म्यूचुअल फंड में निवेश (Mutual Fund) करना आज के समय में नौकरीपेशा से लेकर आम आदमी तक की पहली पसंद बन चुका है। ऐसे में आप रिटर्न, मैच्योरिटी और कॉपर्स को देखते हुए पैसा लगाएं।

Disclaimer: यह कैलकुलेशन सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। जागरण बिजनेस आपको किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं देता है।