सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver ETF ने तोड़े रिकॉर्ड! सितंबर में निवेशकों ने जमकर बहाया पैसा, सोना-चांदी के मुकाबले 71% की बढ़ोतरी

Published: Mon, 12 Oct 2026 04:10 PM (IST)

सितंबर 2026 में गोल्ड ईटीएफ में ₹4451 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध निवेश हुआ, जो अगस्त से 71.39% अधिक है। जनवरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सितंबर 2026 में गोल्ड ईटीएफ में रिकॉर्ड निवेश दर्ज।

  2. निवेश 71.39% बढ़कर ₹4451 करोड़ तक पहुंचा।

  3. जनवरी-सितंबर 2026 में 2025 का कुल रिकॉर्ड टूटा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर 2026 के लिए एम्फी (AMFI Data 2026) ने ताजा आंकड़े जारी किए। गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) के लिए ये महीना बेहद शानदार रहा। इस महीने निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ में दिल खोलकर निवेश किया। सितंबर 2026 में गोल्ड ईटीएफ में कुल ₹4451 करोड़ का शुद्ध निवेश देखा गया, जो अगस्त में ₹2596.70 करोड़ था। यानी कि यहां पर 71.39% की इजाफा देखा गया।

ETFs ने बनाया नया रिकॉर्ड

जनवरी से सितंबर 2026 के बीच ईटीएफ में कुल ₹45925 करोड़ का निवेश आ चुका है। दिलचस्प बात ये है कि इसने साल 2025 के पूरे 12 महीनों के कुल आंकड़े (42,961 करोड़ रुपये) को भी से पीछे छोड़ दिया है। वहीं सिल्वर ईटीएफ ने भी अधिक निवेश आकर्षित किया, जिसमें शुद्ध इनफ्लो ₹1974.32 करोड़ तक बढ़ गया, जबकि अगस्त में ये ₹1270.63 करोड़ था, यानी कि लगभग इसमें 55.38% का इजाफा हुआ।

क्या बोले विशेषज्ञ?

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया की सीनियर एनालिस्ट नेहा मेश्राम ने ईटीएफ के लिए सितंबर का महीना काफी अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि-

दुनिया भर में जारी भू-राजनीतिक तनाव, ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर चिंताएं और ब्याज दरों पर असमंजस के कारण लोग सुरक्षित निवेश की तरफ भाग रहे हैं। सितंबर के दौरान सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी रही। साल 2026 में सोना दुनिया भर में सबसे बेहतरीन रिटर्न देने वाली संपत्तियों में से एक रहा है। दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों द्वारा लगातार सोना खरीदने और निवेशकों की मजबूत मांग के चलते सोने का आकर्षण और बढ़ गया है।

नेहा मेश्राम का कहना है कि ऊंचे भाव और बीच-बीच में कीमतों में उतार-चढ़ाव (volatility) के बावजूद निवेशकों का रुझान सोने की तरफ लगातार बढ़ रहा है। अब निवेशक सोने को सिर्फ कुछ समय के लिए मुनाफा कमाने का जरिया नहीं मान रहे हैं, बल्कि इसे लंबे समय के लिए सुरक्षित निवेश और महंगाई या ग्लोबल खतरों से निपटने का एक मजबूत हथियार मानकर अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर रहे हैं।

Disclaimer: यहां म्यूचुअल फंड के बारे में जो जानकारी दी गई है, वो निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: EPFO FAQs: बिना नॉमिनी के डूब जाता है PF का पैसा? जानिए मौत के बाद किसे मिलता है हक और क्या है नियम