सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP ने फिर बनाया रिकॉर्ड, लेकिन डेट फंड्स के बाहर निकलते ही ₹1.33 लाख करोड़ घटा म्यूचुअल फंड का कुल AUM

Published: Mon, 12 Oct 2026 02:19 PM (IST)

सितंबर में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने SIP में रिकॉर्ड निवेश देखा, जो ₹32490 करोड़ तक पहुंच गया। स्मॉल कैप फंड्स ...और पढ़ें

सितंबर में SIP ने रचा इतिहास, लेकिन डेट फंड्स से निकासी के चलते घटा म्यूचुअल फंड का कुल AUM; कहां हुई सबसे ज्यादा निकासी?

सितंबर में SIP ने रचा इतिहास, लेकिन डेट फंड्स से निकासी के चलते घटा म्यूचुअल फंड का कुल AUM; कहां हुई सबसे ज्यादा निकासी?

HighLights

  1. SIP निवेश सितंबर में ₹32490 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर।

  2. स्मॉल कैप फंड्स में ₹9039 करोड़ का सर्वाधिक इनफ्लो।

  3. कुल AUM घटकर ₹82.64 लाख करोड़, डेट फंड से निकासी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को लेकर सितंबर महीने के आंकड़े सामने आ चुके हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार निवेशकों ने SIP में जमकर निवेश किया, जिससे ये ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। इसके अलावा स्मॉल कैप फंड में सबसे ज्यादा इनफ्लो देखा गया, साथ ही नई तिमाही शुरू होने के कारण ओवरनाइट फंड में आउटफ्लो देखने को मिला।

SIP का नया रिकॉर्ड!

सितंबर महीने में एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड्स में कुल ₹32490 करोड़ आए, जो अगस्त में ₹32297 करोड़ थे। जिसका मतलब है कि एसआईपी के आंकड़ों में पिछले महीने के हिसाब से थोड़ इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा शेयर बाजार से जुड़े इक्विटी म्यूचुअल फंड्स का इनफ्लो अगस्त के ₹29328 करोड़ से करीब 30.6% बढ़कर सितंबर में ₹38307 करोड़ पहुंच गया।

स्मॉल कैप में सबसे ज्यादा तेजी

पिछले 6 महीनों का आंकड़ा उठाकर देखें तो स्मॉल कैप फंड्स में निवेशकों का भरोसा खूब बढ़ा। सितंबर में स्मॉल कैप फंड्स में ₹9039 करोड़ और मिड कैप फंड्स में ₹7835 करोड़ का निवेश किया गया। आंकड़ों से साफ पता चलता है कि निवेशक छोटे और मझोले शेयरों पर खूब विश्वास कर रहे हैं और उन्हें उस हिसाब के रिटर्न भी मिल रहा है।

लार्ज-कैप में फिर हुई वापसी

अगस्त 2026 में देखा गया था कि लार्ज-कैप फंड्स के कई लोगों ने पैसे बाहर निकाले थे। लेकिन सितंबर में आंकड़े कुछ और ही दिखाई दिए। इस महीने यहं ₹859 करोड़ का पॉजिटिव इनफ्लो देखा गया। वहीं डेट फंड्स की बात करें तो इस महीने डेट स्कीमों में भारी कैश फ्लो देखा गया, जिसमें ₹13,63,020 करोड़ जुटाए गए और ₹15,46,170 करोड़ रिडीम किए गए। लेकिन इस सब के बावजूद भी इंड्रस्टी में डेट फंड्स का दबदबा कायम है और वो इंड्रस्ट्री का 21.3% AUM होल्ड करते हैं।

कुल AUM में आई कमी

आकंड़े बताते हैं कि इक्विटी में खूब पैसा आया लेकिन डेट और लिक्विड फंड में निकासी की वजह से म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल नेट आउटफ्लो ₹1.33 लाख करोड़ रहा। इसके चलते इंडस्ट्री का कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) अगस्त के 87.08 लाख करोड़ से घटकर सितंबर में 82.64 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

Disclaimer: यहां म्यूचुअल फंड के बारे में जो जानकारी दी गई है, वो निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: UPI से चुकाए ₹10000, तो उन ₹40 का असली हकदार कौन? बैंक, एप या NPCI? MDR चार्जेस का पूरा गणित