Bank FD को कहें अलविदा! हर महीने ₹3000 की SIP से सिर्फ इतने सालों में बनाएं ₹40 लाख से ज्यादा का फंड!
यह लेख बताता है कि म्यूचुअल फंड में ₹3000 की मासिक एसआईपी से 10, 15 और 20 साल में कितना ...और पढ़ें

Bank FD को कहें अलविदा! हर महीने ₹3000 की SIP से सिर्फ इतने सालों में बनाएं ₹40 लाख से ज्यादा का फंड!
HighLights
10 साल में ₹3000 की SIP से ₹8.35 लाख तक।
15 साल में ₹3000 की SIP से ₹18.49 लाख तक।
20 साल में ₹3000 SIP से ₹40.81 लाख फंड संभव।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में म्यूचुअल फंड्स में एसआईपी करना, भविष्य के लिए फंड बनाने के सबसे पॉपुलर तरीका है। जो लोग शेयर मार्केट के रिस्क से डरते हैं या एक साथ बड़ा पैसा इन्वेस्ट नहीं कर सकते, उनके लिए हर महीने छोटी-छोटी बचत करना बेस्ट ऑप्शन होता है।
ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि कितने सालों में कितना फंड जमा होगा? तो आपको घबराने की जरूरत नहीं, आज अलग-अलग अवधि के लिए समझेंगे कि कितने सालों में कितना रिटर्न मिलेगा।
कितनी SIP करना जरूरी?
आप जब भी एसआईपी करें, तो हमेशा अपने गोल और जरूरत के हिसाब से ही करें। आप चाहें तो ₹10000 की एसआई पी कर सकते हैं, वरना आप ₹1000 से भी एसआईपी की शुरुआत कर सकते हैं। मान लीजिए आपने ₹3000 से एसआईपी की शुरुआत की, तो आइए जानते हैं कि हर महीने ₹3000 के निवेश पर 10 साल , 15 साल और 20 साल में 12% और 15% के हिसाब से कितना रिटर्न मिलेगा?
1. 10 साल की SIP का हिसाब
अगर आप लगातार 10 साल तक हर महीने 3,000 रुपये जमा करते हैं:
- कुल निवेश (Total Investment): ₹3,60,000
- अगर 12% रिटर्न मिला: टोटल फंड करीब ₹6,72,108 बनेगा (इसमें से लगभग ₹3.37 लाख सिर्फ आपका मुनाफा होगा)।
- अगर 15% रिटर्न मिला: टोटल फंड बढ़कर करीब ₹8,35,972 हो जाएगा (जिसमें से करीब ₹4.75 लाख का सिर्फ फायदा होगा)।
2. 15 साल में कितना बनेगा फंड
अगर आप इसी एसआईपी तो 15 साल तक जारी रखते हैं, तो आपको कंपाउंडिंग का और फायदा मिलेगा।
- कुल निवेश: ₹5,40,000
- अगर 12% रिटर्न मिला: टोटल फंड बढ़कर ₹15,13,728 हो जाएगा (जिसमें करीब ₹8.87 लाख का मुनाफा शामिल है)।
- अगर 15% रिटर्न मिला: टोटल फंड सीधे ₹18,49,097 हो जाएगा (यानी सिर्फ रिटर्न से ही करीब ₹13 लाख की कमाई)।
3. 20 साल में कितना पैसा जुड़ेगा?
जैसे-जैसे समय बढ़ता है, पैसे तेजी से बढ़ने लगते हैं। 20 साल के आंकड़े देखकर आप समझ जाएंगे कि लंबी अवधि का क्या फायदा है:
- कुल निवेश: ₹7,20,000
- अगर 12% रिटर्न मिला: आपका फंड बढ़कर ₹27,59,572 हो जाएगा (इसमें आपको लगभग ₹20 लाख का सिर्फ प्रॉफिट मिलेगा)।
- अगर 15% रिटर्न मिला: आपका फंड रॉकेट की तरह बढ़कर ₹40,81,220 यानी लगभग 41 लाख रुपये हो जाएगा! (इसमें से करीब ₹32 लाख सिर्फ आपको रिटर्न के तौर पर मिले हैं)।
कैलकुलेशन से साफ है कि आप जितने ज्यादा दिन के लिए पैसे डालेंगे, उतना ज्यादा आपको फायदा मिलेगा।
Disclaimer: म्यूचुअल फंड बाजार के जोखिमों के अधीन हैं। ये खबर सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: Bank FD Rates: 8.6% तक के बंपर मुनाफे के साथ पैसा भी 100% सुरक्षित, किन बैंकों में निवेश का सही मौका?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।