₹2000 से बनेगा ₹2 करोड़, कैसे पूरा होगा करोड़पति बनने का सपना? चेक करें कैलकुलेशन
SIP Calculation: यह लेख बताता है कि कैसे मात्र ₹2000 की मासिक SIP से ₹2 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया ...और पढ़ें

₹2,000 से कैसे बनेगा ₹2 करोड़
HighLights
₹2000 मासिक SIP से ₹2 करोड़ का लक्ष्य।
कंपाउंडिंग के फायदे से निवेश में तेजी।
विभिन्न रिटर्न दरों पर ₹2 करोड़ का कैलकुलेशन।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सिर्फ ₹2,000 महीने की बचत आपको करोड़पति बना सकती है, लेकिन इसके लिए बड़ा निवेश नहीं, बल्कि लंबा समय और निवेश में अनुशासन जरूरी है। म्यूचुअल फंड की SIP में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, जिससे समय के साथ निवेश की रकम पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे रिटर्न कमाने लगता है। हालांकि, ₹2 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने में कितना समय लगेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि निवेश पर औसतन कितना रिटर्न मिलता है।
₹2000 की SIP का पूरा कैलकुलेशन
अगर आप हर महीने ₹2000 म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो अलग-अलग रिटर्न के हिसाब से आपका फंड इस तरह बढ़ सकता है।
महीने का निवेश: ₹2,000
सालाना निवेश: ₹24,000
अनुमानित कैलकुलेशन: हर महीने नियमित निवेश और सालाना रिटर्न को मासिक आधार पर कंपाउंड करके।
| अनुमानित सालाना रिटर्न | कुल समय | जमा राशि | कंपाउंडिंग से फायदा |
| 10% | 46 साल | ₹11.06 लाख | ₹1.89 करोड़ |
| 12% | 40 साल | ₹9.68 लाख | ₹1.90 करोड़ |
| 15% | 34 साल | ₹8.20 लाख | ₹1.92 करोड़ |
SIP में कंपाउंडिंग क्यों है खास?
SIP में शुरुआती वर्षों के दौरान फंड की बढ़त धीमी लग सकती है, क्योंकि उस समय निवेश की रकम अपेक्षाकृत कम होती है। लेकिन जैसे-जैसे निवेश की अवधि बढ़ती है, पहले से जमा रकम पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे कमाई करने लगता है। यही कंपाउंडिंग की ताकत है।
निवेशक अपनी आय बढ़ने के साथ SIP की रकम भी बढ़ा सकते हैं। उदाहरण के लिए, हर साल SIP में 10% की बढ़ोतरी करने से लंबे समय में फंड तेजी से बढ़ सकता है। हालांकि, इससे निवेश की कुल रकम भी बढ़ेगी।
