सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छोटे शहर या गांव में रहने वालों के लिए कमाल के बिजनेस प्लान, सिर्फ ₹1 लाख लगाएं और हर महीने चलकर आएंगे ₹20000

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:59 PM (IST)

छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले लोगों के लिए कम लागत में शुरू किए जा सकने वाले कई बिजनेस ...और पढ़ें

गांव में रहने वालों के लिए कमाल के बिजनेस (AI Image)

गांव में रहने वालों के लिए कमाल के बिजनेस (AI Image)

HighLights

  1. ₹1 लाख में गांव में शुरू करें कम लागत वाले व्यवसाय।

  2. मूल्य वर्धित खेती, मसाला और बेकरी व्यवसाय हैं फायदेमंद।

  3. इन व्यवसायों से हर महीने ₹20,000 तक कमाएं आसानी से।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| टियर 3 सिटी या गांव के लोग अक्सर बिजनेस करने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें नुकसान का डर होता है। आज के समय में ऐसे कई प्रोडक्ट्स हैं जिनकी गांव में भारी डिमांड है। गांव के लोग सप्लाई चेन से जुड़कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं, ग्रामीणों के लिए कौन से बिजनेस फायदेमंद हैं, वो भी लो बजट में।

वैल्यू एडेड खेती

खेती गांव की पहचान है, लेकिन ट्रेडिशनल फार्मिंग करके अच्छी कमाई नहीं हो सकती है। इसके लिए आपको ऐसी फसल उगानी होगी, जिनकी इंडस्ट्रियल मांग है। आप फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स से संपर्क करें। वहां चिपसोना आलू, शिमला मिर्च, टमाटर और ढेरों बागवानी उत्पादों की बंपर मांग रहती है।

अगर पानी की व्यवस्था है तो ₹1 लाख के बजट में खेत की तैयारी करके फसल उगा सकते हैं। बिक्री की बात करें तो फूड प्रोसेसिंग यूनिट, रेस्टोरेंट्स और एक्सपोर्ट एसोशिएशन को अपने प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं, यहां आपको अपनी क्वालिटी पर ध्यान देते हैं तो स्थानीय बाजारों से अधिक कीमत मिल सकती है।

मसालों का बिजनेस

गांव में रहकर आप मसालों का बिजनेस बड़े ही आसानी से कर सकते हैं। अगर आप किसान हैं तो खुद मसालों की खेती करें, अगर नहीं कर सकते तो आप मसाला मंडियों से थोक में ₹50,000 के अलग-अलग खड़े मसाले खरीदें, इसके बाद ₹20-30 हजार की मसाला पीसने वाली मशीन आ जाती है। बचे हुए पैसों को पैकेजिंग और मार्केटिंग में लगाएं, एक छोटा मसाला बिजनेस शुरू हो जाएगा।

मसालों का उपयोग हर घर में हर रोज होता है, और इसे कोई थोक में नहीं खरीदता। हमेशा अपने इस्तेमाल के अनुसार ही मसाले खरीदे जाते हैं, इसलिए आप डोर टू डोर जाकर या अपने स्थानीय बाजारों में फेमस मसाले से कम कीमत में बिक्री कर सकते हैं। अगर आप खुद से पैकेजिंग करते हैं तो MRP खुद तय कर सकते हैं। आपके इलाके में जो मसाले फेमस हैं, उसी की कीमत के आसपास अपना दाम तय करें। ₹50,000 का पूरा स्टॉक बेच देते हैं तो ₹20,000 का शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है।

प्रोसेसिंग यूनिट और बेकरी

प्रोसेसिंग यूनिट और बेकरी को बड़े पैमाने में ₹1 लाख से नहीं शुरू किया जा सकता, लेकिन छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए केक बनाने के लिए ऑवन, रोलर, या ग्राइडिंग जैसी मशीनें खरीदी जा सकती हैं। प्रोडक्ट्स की बात करें तो मिलेट्स के बिस्किट, मिक्चर, केक, और रोल आयटम्स बना सकते हैं। इसके अलाना टमाटर सॉस, अदरक-लहसुन पेस्ट और अन्य एग्री प्रोसेस्ड आयटम्स बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: GST नहीं भरा तो तुरंत बंद हो जाएगा बिजनेस? छोटे कारोबारियों के लिए नियम रजिस्ट्रेशन रद होने का नियम

गांव के लोग भी अब आधुनिक चीजों की डिमांड करते हैं अभी भी ग्रामीण इलाकों में इस तरह के बिजनेस में कॉम्पटीशन कम है। आप छोटे पैमाने में शुरुआत करें, अच्छा रिस्पांस मिलने पर आप यूनिट बड़ी कर सकते हैं। आप महीने में 100 केक भी बेचते हैं और हर केक में सिर्फ ₹100 का मुनाफा कमा पाते हैं तो ₹10,000 यहीं से आ सकते हैं, बाकि आयटम्स में भी ₹10 हजार की बचत हो सकती है।