सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 लाख रुपये में शुरू करें ये 5 मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस, जानिए कितना खर्च, कहां होगी बिक्री और कमाई कितनी?

Published: Tue, 29 Sep 2026 09:07 PM (IST)

यह लेख ₹1 लाख के निवेश से शुरू किए जा सकने वाले विनिर्माण व्यवसायों की जानकारी देता है।

₹1 लाख में शुरू होने वाले बिजनेस (AI Image)

₹1 लाख में शुरू होने वाले बिजनेस (AI Image)

HighLights

  1. ₹1 लाख के निवेश से विनिर्माण व्यवसाय शुरू करें।

  2. डिटर्जेंट, पेपर प्लेट, मसाला, अगरबत्ती जैसे विकल्प उपलब्ध।

  3. कम निवेश के साथ मासिक ₹15,000-₹30,000 तक लाभ।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| खुद का माल बनाकर बेचना अच्छे मार्जिन का बिजनेस है, लेकिन मैन्युफैक्चरर की सबसे बड़ी समस्या पूंजी होती है। खुद का माल बनाने के लिए तगड़ा इन्वेस्टमेंट चाहिए होता है, लेकिन आप छोटे पैमाने पर भी मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ सकते हैं। आपको सिर्फ ₹1 लाख के निवेश से शुरू होने वाले मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के बारे में बताते हैं, साथ ही खर्च और कमाई के बारे में भी पूरी जानकारी देंगे।

डिटर्जेंट पाउडर निर्माण

डिटर्जेंट ऐसा उत्पाद है जिसकी जरूरत हर घर में होती है। इसलिए इसकी मांग लगातार बनी रहती है। आप अपना क्षेत्रीय ब्रांड बनाकर भी उसे मशहूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको करीब ₹30,000 की लागत से मिक्सिंग मशीन खरीदनी होगी, शुरू में ₹25,000 का रॉ मैटेरियल, ₹10,000 पैकेजिंग और बचे हुए पैसे से एक कर्मचारी और मार्केटिंग कर सकते हैं।

कहां करें बिक्री?

आप अपनी क्वालिटी और पैकेजिंग को आकर्षक बनाकर डोर-टू-डोर बिक्री कर सकते हैं। इसके अलावा किराना दुकानें, थोक बाजार, हॉस्टल और होटल या फिर लोकल सेलर्स को बेच सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भी खुद की ब्रांडिंग और बिक्री कर सकते हैं। अच्छे डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के साथ 15,000 से 30,000 रुपये तक मासिक लाभ मिल सकता है।

पेपर प्लेट और पेपर बाउल निर्माण

सिंगल यूज प्लास्टिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर पेपर प्लेट और बाउल का बाजार तेजी से बढ़ा है। आप घर पर इसकी छोटी सी मशीन लगाकर मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकते हैं। इसके लिए करीब सेमी-ऑटोमेटिक मशीन (हाइड्रोलिक/मैनुअल मशीन) खरीदनी होगी जो ₹30,000 से ₹45,000 के बीच आ जाती है। पेपर रोल: ₹30,000 का कच्चा माल लगाएं और काम शुरू कर दें।

मार्केटिंग का तरीका

कैटरिंग कंपनियां, होटल और रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड विक्रेता, शादी और पार्टी आयोजनों और थोक डिस्पोजेबल विक्रेताओं के पास जाकर आप बिक्री कर सकते हैं। आप अपने प्रोडक्ट्स को मार्केट में बिकने वाले प्रोडक्ट से अलग और मजबूत बनाएं, कम मार्जिन के साथ काम शुरू करने पर धीरे-धीरे बिजनेस बढ़ा सकते हैं। 3,000 प्लेट प्रतिदिन उत्पादन पर 15,000 से 30,000 रुपये तक मासिक लाभ हो सकता है।

खुद का मसाला ब्रांड

₹1 लाख से भी कम के निवेश के साथ आप खुद का मसाला ब्रांड बनाकर बिक्री शुरू कर सकते हैं। इसके लिए देश के थोक बाजारों से ₹30,000 के खड़े मसाले थोक में लाएं। इसके अलावा ₹30-40 हजार में पैकेजिंग और मसाला पीसने की मशीन लगाकर खुद का बिजनेस शुरू करें। बचे पैसे मार्केटिंग में लगा दें।

कैसे मिलेंगे ग्राहक?

बाजार में मसालों की मांग सालभर बनी रहती है। आपको बता दें कि शादी या त्योहारों के अलावा मसाले हमेशा कम मात्रा में खरीदे जाते हैं। ऐसे में आप छोटे-छोटे पैकेट कम दाम में बेचकर अपना बाजार बना सकते हैं। डोर टू डोर, स्थानीय बाजार या ई-कॉमर्स के माध्यम से बिक्री शुरू करें।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे बड़े मसाला बाजार, सिर्फ ₹70000 का थोक माल खरीदें और बनाएं खुद का मसाला ब्रांड! ये 3 रजिस्ट्रेशन और तगड़ी कमाई शुरू

अगरबत्ती मैन्युफैक्चरिंग

अगरबत्ती बनाने के लिए आपको एक छोटी मशीन की जरूरत होगी। इसके लिए ₹35,000 की छोटी मशीन, करीब ₹20,000 का कच्चा माल और पैकिंग में ₹10,000 खर्च करने होंगे। वर्किंग कैपिटल के लिए ₹15,000 बचाकर रखें, इतने में आपका काम शुरू हो जाएगा। बिक्री की बात करें तो पूजा सामग्री की दुकानें, सुपरमार्केट, मंदिरों के आसपास की दुकानें, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और थोक बाजारों में संपर्क कर सकते हैं।