सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश के 5 सबसे बड़े मसाला बाजार, सिर्फ ₹70000 का थोक माल खरीदें और बनाएं खुद का मसाला ब्रांड! ये 3 रजिस्ट्रेशन और तगड़ी कमाई शुरू

Published: Fri, 25 Sep 2026 05:40 PM (IST)

यह लेख भारत के 5 सबसे बड़े मसाला बाजारों का परिचय देता है, जहाँ से आप थोक में मसाले खरीद सकते हैं।

खुद का मसाला बिजनेस शुरू करने का तरीका

खुद का मसाला बिजनेस शुरू करने का तरीका

HighLights

  1. भारत के 5 सबसे बड़े मसाला बाजार जानें।

  2. ₹2 लाख में अपना मसाला व्यवसाय शुरू करें।

  3. FSSAI और GST जैसे आवश्यक रजिस्ट्रेशन कराएं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| मसाले लगभग हर घर की रसोई में आसानी से देखने को मिल जाएंगे। इनका काम खाने के स्वाद और खुशबू को बढ़ाना है। सालभर मांग बनी रहने के कारण भारत में मसालों का कारोबार काफी सफल रहा है। आप भी इस बिजनेस से जुड़ना चाहते हैं तो इसकी सबसे बड़ी मंडियों के बारे में जानना जरूरी है, जहां से आप थोक में माल खरीद सकते हैं।

देश की 5 सबसे बड़ी मसाला मंडी

खरी बावली, दिल्ली

भारत में मसालों की सबसे बड़ी मंडी खरी बावली को कहते हैं जो पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित है। यहां आपको हर तरह के मसाले थोक में मिल जाएंगे। यहां देशभर के व्यापारी आकर बल्क में खरीदारी करते हैं और अपने शहरों में व्यापार कर रहे हैं, अपना स्टॉक बनाने के लिए ये अच्छा बाजार हो सकता है।

उंझा मंडी, गुजरात

गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित उंझा मंडी देश की बड़ी मसाला मंडियों में शामिल है। यहां से जीरा, सौंफ और बीज वाले मसालों की खरीदारी की जा सकती है। अगर आप मसालों का बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो एक बार यहां विजिट करें और बड़े व्यापारियों से स्पाइस का बिजनेस मॉडल समझ लें।

गुंटूर यार्ड, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश का गुंटूर तीखी लाल मिर्च के लिए देश ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी फेमस है। चीन समेत कई देशों को यहां से मिर्च निर्यात की जाती है। मसालों का बिजनेस करने वाले यहां से खरीदारी कर सकते हैं। गुंटूर में सबसे अधिक लाल मिर्च का उत्पादन होता है, यहां के किसान आपके एड्रेस पर डिलिवरी भी भेज सकते हैं।

इरोड़, तमिलनाडु

दक्षिण भारत के राज्यों में तमिलनाडु एक कृषि प्रधान राज्य है। यहां मसालों की खेती भी बड़े पैमाने में की जाती है। अगर आप मसालों का बिजनेस करना चाहते हैं तो इरोड़ मंडी जाएं, ये देशभर में मशहूर हल्दी का बाजार है। यहां से आप बल्क में खड़ी हल्दी की खरीद कर सकते हैं, जो आपको अच्छी क्वालिटी के साथ रियायती दरों पर मिल जाएगी।

नीमच और मन्दसौर, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश देश के प्रमुख कृषि उत्पादक राज्यों में शामिल है। यहां के मंदसौर और नीमच में लहसुन की विश्व प्रसिद्ध मंडी है। अगर आप मसालों का बड़े पैमाने पर बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो यहां से खरीदारी कर सकते हैं। ध्यान रहे इसकी सप्लाई हर वक्त नहीं होती, इसकी कटाई के पीक टाइम के दौरान पहले से बुकिंग कराएं।

कैसे शुरू होगा मसालों का कारोबार?

मसाले का बिजनेस करने वाले लोग इसका रोडमैप जानना चाहते हैं। बता दें कि इसकी शुरुआत आप ₹20 हजार से भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मंडियों से सस्ते में मसाला खरीदना है और थोड़ा बहुत मार्जिन के साथ बेच देना है, लेकिन इसमें बहुत ज्यादा कमाई नहीं है। अगर आप ₹1 लाख के बजट में मशीनें और ₹70,000 का स्टॉक बनाते हैं और शेष पैसा पेकेजिंग और मार्केटिंग में खर्च करते हैं तो ₹2 लाख में अच्छा बिजनेस शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें: चाय दुकान, किराना, सब्जी और रेहड़ी वालों के लिए भी जरूरी है GST रजिस्ट्रेशन? समझिए छोटे दुकानदारों के फाइलिंग का नियम

इसके लिए आपको मंडियों से थोक में माल उठाना है, प्रोसेस करना है और अपनी खुद की कंपनी का लेवल और पैकेजिंग लगाकर बाजार में बेचना है। अच्छी कमाई के लिए आपके मार्केट में जो भी टॉप मसाला कंपनी है उसी की तरह पैकेजिंग और कीमत भी उसी के आसपास रखनी होगी।

जरूरी रजिस्ट्रेशन

मसालों का शुरुआती कारोबार के लिए बहुत अधिक लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है, लेकिन अगर आप खाने-पीने से जुड़ी कोई भी चीज बेच रहे हैं तो FSSAI का लाइसेंस लेना जरूरी है। इसके अलावा GST रजिस्ट्रेशन कराएं साथ ही उद्यम रजिस्ट्रेशन जरूरी है, इससे आपको सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता रहेगा।