सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Business Idea: छोटे शहरों में ये 3 बिजनेस तेजी से कर रहे ग्रो, ₹2 लाख के खर्च से शुरू करें दुकान और हर महीने ₹50000 की कमाई!

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:20 PM (IST)

छोटे शहरों में नौकरी छोड़कर खुद का व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए तीन बेहतरीन बिजनेस आइडिया बताए गए हैं। ...और पढ़ें

छोटे शहरों में बड़ी कमाई वाले बिजनेस

छोटे शहरों में बड़ी कमाई वाले बिजनेस

HighLights

  1. छोटे शहरों में कम पूंजी से शुरू करें सफल व्यवसाय।

  2. इलेक्ट्रिकल, सैनिटरी, इंटीरियर डिजाइनिंग दुकानें हैं फायदेमंद।

  3. ₹2 लाख निवेश से शुरू कर ₹50 हजार मासिक कमाई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| आजकल ज्यादातर लोग नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। बिजनेस में सफलता पाने के लिए मार्केट स्टडी बहुत जरूरी है नहीं तो आपकी पूंजी डूब सकती है। अगर आप छोटे शहरों से आते हैं तो आपके लिए 4 ऐसे बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं जिससे जुड़कर आप हर महीने ₹1 लाख की कमाई कर सकते हैं, और 6 महीने में आपकी ग्रोथ डबल तक हो सकती है।

देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ है। नई सड़कें, बाइपास और हाईवे बनने से न सिर्फ कनेक्टिविटी बेहतर हुई है बल्कि सड़क के किनारे बिजनेस का बहुत बड़ा मौका भी बन रहा है। देश में इन दिनों सैकड़ों ऐसे शहर हैं जो तेजी से बदल रहे हैं, और वहां व्यापार के मौके भी तेजी से बन रहे हैं, आइए उन शहरों के लिए जरूरी बिजनेस आइडिया पर बात करते हैं।

इलेक्ट्रिकल शॉप

रोटी-कपड़ा और मकान की ही तरह बिजली भी एक बुनियादी जरूरत हो गई है। तेजी से इंफ्रास्ट्रकचर और शहरीकरण के साथ नए घर बन रहे हैं। उनमें बिजली फिटिंग और आधुनिक इंटीरियर का काम तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आप इलेक्ट्रिकल शॉप खोल सकते हैं। इसके लिए होलसेल मार्केट से ₹2 लाख के स्टॉक से छोटी दुकान शुरू कर सकते हैं। अगर आप किराए की दुकान लेते हैं तो रेंट और जरूरी डाक्यूमेंट्स में ₹50,000 का एक्स्ट्रा खर्च आएगा। इतने से आप दुकान शुरू कर सकते हैं। इलेक्ट्रिकल आयटम्स में औसतन 20 प्रतिशत तक मार्जिन मिल सकता है। छोटे शहरों में भी आप हर महीने औसतन ₹1 लाख का सामान बेच सकते हैं। सारी कटौती के बाद हर माह ₹20 हजार का शुद्ध मुनाफा मिल सकता है।

सैनिटरी एंड प्लंबिंग स्टोर

डेवलप होते शहरों में सैनिटरी एंड प्लंबिंग स्टोर भी बहुत बड़ा रोल प्ले कर रहे हैं। सैनिटरीवेयर शॉप में नल, पाइप, वॉश बेसिन, टॉयलेट सीट, पानी की टंकी और बाथरूम फिटिंग का सारा सामान मिलता है। आमतौर पर एक सैनिटरी एंड प्लंबिंग स्टोर में औसत ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन 15% से 30% के बीच रहता है। वहीं, दुकान का किराया, बिजली और स्टाफ का खर्च निकालने के बाद शुद्ध मुनाफा (Net Profit Margin) आमतौर पर 8% से 15% तक बचता है। अगर आप छोटी दुकान शुरू कर रहे हैं तो शुरुआती लागत ₹3 लाख हो सकती है।

इंटीरियर डिजाइनिंग शॉप

इंटीरियर डिजाइनिंग की दुकान खोलना एक बेहद फायदेमंद कारोबार है, क्योंकि घर बनवाने या रिनोवेट करवाने वाले ग्राहकों को बिजली और प्लंबिंग के ठीक बाद घर को सजाने के सामान की जरूरत पड़ती है। इंटीरियर डेकोर और वॉल पैनल शॉप शुरू करने के लिए शुरुआती निवेश ₹5 लाख से ₹10 लाख तक हो सकता है।

ये भी पढ़ें: FTA से भारत का निर्यात अक्टूबर में ऑल टाइम हाई! चीन, जापान और अमेरिका में बढ़ा एक्सपोर्ट; इन प्रोडक्ट्स की भारी डिमांड

इसमें ग्रॉस प्राफिट 25% से 45% तक मिल सकता है। किराया, कारीगरों का कमीशन और बिजली का खर्च निकालने के बाद की बचत15% से 25% तक बताई जाती है। नए घर, ऑफिस, होटल, रेस्टोरेंट या दुकानें बनवाने वाले लोग आपके ग्राहक हो सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।