FTA से भारत का निर्यात अक्टूबर में ऑल टाइम हाई! चीन, जापान और अमेरिका में बढ़ा एक्सपोर्ट; इन प्रोडक्ट्स की भारी डिमांड
भारत का वस्तु निर्यात अक्टूबर में 45% बढ़कर $49.47 अरब के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि कुल निर्यात ...और पढ़ें
-1794564638451_m.webp)
भारतीय उत्पादों की डिमांड हाई
HighLights
अक्टूबर में वस्तु निर्यात $49.47 अरब के सर्वकालिक उच्च स्तर पर।
चीन, जापान, अमेरिका को निर्यात में 39-48% की वृद्धि दर्ज।
पेट्रोलियम, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग सामानों का निर्यात बढ़ा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत का मैन्युफैक्चर सेक्टर और एक्सपोर्ट लगातार तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। अब सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक भारत का वस्तु निर्यात अक्टूबर में सालाना आधार पर 45% बढ़कर ऑल-टाइम हाई 49.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सरकारी डेटा के मुताबिक, इस दौरान वस्तु आयात सालाना आधार पर 16.5% बढ़कर 89.35 अरब डॉलर हो गया है।
हालांकि, आयात से निर्यात कम होने के कारण भारत का वस्तु व्यापार घाटा अक्टूबर में 39.88 अरब डॉलर रहा है। यह सितंबर 2026 के 30.21 अरब डॉलर और पिछले साल अक्टूबर के 33 अरब डॉलर से ज्यादा है।
चीन, जापान और अमेरिका में निर्यात बढ़ा
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के मुताबिक, भारत का अक्टूबर में कुल निर्यात 89.9 अरब डॉलर रहा है, जिसमें सर्विसेज निर्यात करीब 40.51 अरब डॉलर रहा है। अग्रवाल ने कहा कि अक्टूबर में माल का निर्यात 49.47 अरब डॉलर के नए मासिक ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों और निर्यात गंतव्यों में वृद्धि देखने को मिली। उन्होंने बताया कि इस महीने भारत के टॉप 50 निर्यात गंतव्यों में से 43 में पॉजिटिव बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, हांगकांग, मलेशिया, घाना, तुर्की, ओमान, यूके और मैक्सिको जैसे बाजारों में निर्यात में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।
चीन, जापान और अमेरिका को होने वाले निर्यात में 39 प्रतिशत से 48 प्रतिशत के बीच वृद्धि हुई।
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स का दिखा फायदा
न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक इस महीने वस्तु निर्यात में पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक्स, जेम्स एंड ज्वेलरी, प्रोसेस्ड फूड आयटम्स और इंजीनियरिंग सामानों का प्रमुख योगदान रहा। अग्रवाल ने कहा कि अक्टूबर में भारत के 'मुक्त व्यापार समझौते' (FTA) वाले साझेदार बाजारों में निर्यात का प्रदर्शन अच्छा रहा।
ये भी पढ़ें: चीनी बिक्री को लेकर सरकार ने जारी किया नया कोटा, अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में घटा आवंटन
पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण आई सुस्ती के बाद, मध्य पूर्व के साथ व्यापार में भी सुधार के संकेत दिखे हैं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में इस क्षेत्र को होने वाले निर्यात में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।