सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹5 लाख में शुरू होने वाले छोटे शहरों के धंधे, हर महीने बनाकर देंगे ₹50 हजार

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:58 PM (IST)

यह लेख छोटे शहरों में ₹5 लाख के निवेश से शुरू किए जा सकने वाले व्यवसायों के बारे में बताता है। इसमें फूड बेकरी और सैनिटरी/इलेक्ट्रिक शॉप जैसे विकल्पों की जानकारी दी गई है, जिनसे ₹50,000 से ₹1 लाख तक मासिक आय हो सकती है।

छोटे शहरों के बिजनेस आइडिया

छोटे शहरों के बिजनेस आइडिया

HighLights

  1. ₹5 लाख के निवेश से छोटे शहरों में व्यवसाय।

  2. फूड बेकरी, सैनिटरी, इलेक्ट्रिक शॉप अच्छे विकल्प।

  3. मासिक ₹50 हजार से ₹1 लाख तक कमाई संभव।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| आज के समय में आर्थिक ग्रोथ का सबसे बड़ा पैमाना खुद का बिजनेस माना जाता है। इसके लिए आपको सही पूंजी में सही बिजनेस मॉडल को अपनाना होगा। अगर आप छोटे शहर में खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन आइडिया नहीं है तो ये खबर आपके लिए है। छोटे शहरों में अगर आप ₹5 लाख के निवेश से खुद का कुछ शुरू करना चाहते हैं तो आइडिया जान लीजिए।

फूड बेकरी

₹5 लाख के बजट में टेकअवे बेकरी शॉप (Takeaway Counter + Online Delivery) या क्लाउड बेकरी शुरू करना सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें बैठने की जगह (Dine-in) का भारी किराया बचता है और आप सीधे वॉक-इन ग्राहकों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ऑर्डर ले सकते हैं। इसमें ₹2 लाख मशीनरी खर्च ₹1.5 लाख दुकान या इंटीरियर, कच्चा माल और पैकेजिंग से लिए ₹1 लाख और बचे पैसे रिजर्व रखें।

आपको FSSAI का लाइसेंस लेना होगा। फिर आप केक, नमकीन, भुजिया, कुकीज या अन्य स्नैक्स खुद बनाकर बेच सकते हैं। आमतौर रेडी टू ईट प्रोडक्ट्स को खूब पसंद किया जाता है। खुद से माल बनाकर बेचने पर आप प्राइस भी खुद तय कर सकते हैं। फूड आयटम्स में 30-40 फीसदी तक की मार्जिन बचत होती है। आप महीने में ₹50 हजार से ₹1 लाख तक की बिक्री कर सकते हैं। 

सैनिटरी और इलेक्ट्रिक शॉप

तेजी से विकास कर रहे शहरों के लिए में इलेक्ट्रिकल शॉप और सैनिटरी शॉप बहुत फायदेमंद बिजनेस हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलप होने से लाइट फिटिंग, प्लांबिंग फिटिंग और प्लास्टिक सामानों की भारी डिमांड होती है। छोटे शहरों में आमतौर पर फैंसी फिंटिंग की चीजें आसानी से नहीं मिलती हैं, इसके लिए ग्राहकों को बड़े शहरों की ओर रुख करना होता है। आप ₹5 लाख के बजट में ₹1 लाख दुकान और इंटीरियर और ₹3 लाख के स्टॉक के साथ बहुत ही अच्छी दुकान शुरू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: छोटे कारोबारियों के लिए सरकार जारी करेगी इंटरप्राइज पास, नगर निगम नहीं कर सकेगा तंग! बजट में होगी नई घोषणा?

इस बिजनेस में भी 30 प्रतिशत तक का मुनाफा मिल सकता है। अगर आप 1 महीने में 1 लाख की सप्लाई कर लेते हैं तो ₹30 हजार की आसान बचत हो सकती है। बिजली फिटिंग और सैनिटरी के प्रोडक्ट्स की सप्लाई तेजी से बढ़ रही है, स्टॉक खाली करने में भी समस्या नहीं होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।