सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PMEGP Scheme: ₹50 लाख के लोन पर 35% सब्सिडी, झटपट जानें आपको पैसा मिलेगा या नहीं? Apply का सबसे आसान प्रोसेस भी जानें

Published: Fri, 12 Jun 2026 07:21 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2026 08:11 PM (IST)

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत सरकार ₹50 लाख तक का व्यवसाय ऋण 35% तक की सब्सिडी के साथ ...और पढ़ें

HighLights

  1. PMEGP योजना में ₹50 लाख तक का लोन उपलब्ध।

  2. ग्रामीण क्षेत्रों में 35% तक की सब्सिडी मिलती है।

  3. ऑनलाइन आवेदन जन समर्थ पोर्टल के माध्यम से करें।

नई दिल्ली| अगर आप खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं लेकिन निवेश (Investment) के लिए पैसे नहीं हैं तो परेशान ना हों। सरकार MSMEs के लिए ढेरों स्कीम चलाती है। आज आपको ₹50 लाख का लोन भारी भरकम सब्सिडी के साथ मिलने देने वाली खास PMEGP (Prime Minister's Employment Generation Programme) के बारे में बताने जा रहे हैं।

PMEGP Scheme में कितना लोन मिलता है?

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत लोन देने के लिए दो कैटेगरी बनाई गई है। इसके तहत आप मैन्युफैक्चरिंग के लिए ₹50 लाख और सर्विस सेक्टर से जुड़े कारोबार के लिए ₹20 लाख तक का लोन ले सकते हैं।

लोन पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?

PMEGP योजना के तहत लोन लेने वाले लोगों को 2 खास कैटेगरी के भीतर भी 2 भागों में बांटा गया है। पहली कैटेगरी सामान्य वर्ग है, दूसरी कैटेगरी SC/ST/OBC/ महिला और दिव्यांगों के लिए है। इन दोनों की कैटेगरी में ग्रामीण और शहरी लोगों को अलग-अलग सब्सिडी देने का प्लान है।

शहरी क्षेत्र के सामान्य लोगों को 15% और स्पेशल कैटेगरी को 25% की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण सामान्य इन्टरप्रेन्योर को 25% और विशेष श्रेणी के लिए 35% सब्सिडी का प्लान है।

किसे मिलेगा PMEGP लोन?

  • इस योजना का लाभ पहली बार बिजनेस करने वाले लोगों को मिलेगा।
  • अप्लाई करने के लिए कम से कम 18 साल का होना जरूरी
  • लाभ लेने के लिए कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है।
  • इससे पहले किसी तरह की सब्सिडी का लाभ ना लिया हो
  • व्यक्तिगत उद्यमी, SHG और चैरिटेबल ट्रस्ट अप्लाई कर सकते हैं

PMEGP लोन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • अपने बिजनेस का पूरा प्लान देना होगा
  • आधार कार्ड
  • 8वीं पास होने का प्रमाणपत्र
  • बिजनेस प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • फोटो
  • अगर स्पेशल श्रेणी में हैं तो प्रमाण पत्र

कहां कर सकते हैं PMEGP लोन का आवेदन

  • PMEGP स्कीम के तहत ऑनलाइन लोन अप्लाई किया जाता है
  • सबसे पहले Jan Samarth Portal पर जाएं
  • अब मोबाइल नंबर और OTP से रजिस्ट्रेशन करें
  • Business Activity Loan पर जाएं और PMEGP चुनें
  • पोर्टल पर पात्रता की जांच के लिए पूछे गए सवालों का जबाव दें
  • अब व्यक्तिगत और व्यवसाय से जुड़ी जानकारी देनी होगी
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट की जानकारी भी सब्मिट करनी होगी
  • यहां पर मनपसंद बैंक चुनने का भी ऑप्शन मिलेगा
  • आवेदन सब्मिट करने के बाद Application Reference Number मिलेगा
  • इस नंबर से आप Application की स्थिति को ट्रेस कर सकेंगे
  • बैंक आवेदन की जांच करेगा, स्वीकृति मिलने पर लोन और सब्सिडी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी