ताज होटल में शेफ बनने का तरीका, कहां से गुजरता है किचन का रास्ता? 5 लेवल में अलग-अलग सैलरी और सुविधाएं
ताज होटल में शेफ बनने के लिए कड़ी मेहनत, सही डिग्री और IHCL के खास ट्रेनिंग प्रोग्राम की आवश्यकता होती ...और पढ़ें

ताज होटल में शेफ बनने का तरीका (AI Image)
HighLights
ताज में शेफ बनने के लिए डिग्री और पैशन जरूरी।
IHCL का खास ट्रेनिंग प्रोग्राम करता है तैयार।
5 लेवल के शेफ, सैलरी ₹16,000 से ₹1.5 लाख।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| देश के मशहूर होटल्स में शामिल ताज में नौकरी करना भी किसी बड़े अचीवमेंट से कम नहीं है। यहां मैनेजर से लेकर, सिक्योरिटी, किचन कुक, हाउसकीपिंग, पैन्ट्री और वेटर जैसे कई पदों पर हजारों लोग काम करते हैं। अगर आप भी होटल इंडस्ट्री में दिलचस्पी रखते हैं और ताज जैसे प्रतिष्ठित होटल में शेफ का काम करना चाहते हैं तो उसके लिए हायरिंग प्रोसेस जान लेते हैं।
कैसे बनें ताज होटल में शेफ?
ताज होटल के किचन में काम करने के लिए कड़ी मेहनत, पैशन और सही डिग्री होनी जरूरी है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL - जो ताज होटल्स की पैरेंट कंपनी है) खुद का एक खास प्रोग्राम चलाती है। इसके जरिए युवाओं को सीधे ताज की किचन्स में वर्ल्ड-क्लास शेफ बनने के लिए ट्रेन किया जाता है। इसके अलावा आप किसी प्रतिष्ठित संस्थान से 'बैचलर इन क्युलिनरी आर्ट्स' या होटल मैनेजमेंट की डिग्री कर सकते हैं।
ताज का मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) प्रोग्राम भी चलाया जाता है। डिग्री पूरी करने के बाद आप ताज के Executive Trainee - Food Production प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह ताज की किचन में सीधे लीडरशिप रोल में एंट्री का सबसे बड़ा रास्ता है।
ताज में 5 तरह के शेफ
ताज होटल 5 स्टार और लग्जरी के लिए फेमस है। सबसे पहले कॉमी शेफ है जो शुरुआती स्तर है जहां सब्जी काटना और बुनियादी तैयारी सिखाई जाती है। इसके बाद डेमी शेफ डी पार्टी पोजिशन आती है जो कॉमी से ऊपर का पद वो किसी एक स्टेशन को संभालता है। इसके बाद एक पर्टिकुलर किचन सेक्शन (जैसे- इंडियन करी, तंदूर, कॉन्टिनेंटल, या पेस्ट्री) का इंचार्ज होता है जिसे शेफ डी पार्टी कहते हैं और फिर हेड शेफ का राइट-हैंड और किचन का सेकंड-इन-कमांड होता है, इसे सू शेफ कहते हैं। इन सब के बाद एग्जीक्यूटिव शेफ होता है, जो पूरे होटल के सभी रेस्टोरेंट्स और किचन ऑपरेशन्स का मुख्य बॉस भी होता है।
ये भी पढ़ें: बड़े होटलों में कैसे करें फल-सब्जी, अनाज और दूध की सप्लाई! किसानों-डेयरी फार्मर्स के सप्लायर बनने का आसान तरीका
ताज के शेफ को कितनी सैलरी मिलती है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ताज होटल में खाना पकाने वाले शेफ की अलग-अलग कैटेगरी में अलग-अलग सैलरी दी जाती है। ये सैलरी ₹16,000 महीने से लेकर ₹1.5 लाख प्रति महीने तक है। इसके अलावा सर्विस चार्ज और इंसेंटिव्स, ड्यूटी के दौरान फ्री खाना, मेडिकल इंश्योरेंस और यूनिफॉर्म की सुविधा मिलती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।