सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना गारंटी ₹5 लाख से ₹10 करोड़ तक का लोन, फैक्ट्री लगाने और ट्रेडिंग के लिए 3 खास सरकारी योजनाएं जानिए

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:33 PM (IST)

यह लेख युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कारोबार शुरू करने हेतु सरकारी योजनाओं की जानकारी देता है। इसमें PMEGP, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और क्रेडिट गारंटी स्कीम (CGTMSE) के तहत मिलने वाले लोन और सब्सिडी का विवरण है।

लोन देने वाली खास योजनाएं

लोन देने वाली खास योजनाएं

HighLights

  1. PMEGP: मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए ₹50 लाख तक की सब्सिडी।

  2. मुद्रा योजना: ₹10 लाख तक का बिना गारंटी लोन उपलब्ध कराती है।

  3. CGTMSE: ₹10 करोड़ तक के लोन पर गारंटी कवर देती है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| देश में नौकरी के साथ अपना कारोबार शुरू करने की चाह रखने वाले युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर एक अच्छा विकल्प बन सकता है। खास बात यह है कि अब छोटा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए करोड़ों रुपये के निवेश की जरूरत नहीं है। कुछ उत्पादों की छोटी उत्पादन इकाइयां करीब ₹5 से ₹10 लाख के शुरुआती बजट में स्थापित की जा सकती हैं।

अगर आप भी खुद का प्लांट लगाना चाहते हैं लेकिन फंड की कमी है तो आप सरकारी योजनाओं का भी लाभ ले सकते हैं, आइए कुछ खास स्कीम के बारे में जान लेते हैं जिनका फायदा उठाकर आप खुद का बिजनेस कर सकते हैं।

PMEGP स्कीम

इस योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए अधिकतम ₹50 लाख के प्रोजक्ट लागत पर सहायता मिल सकती है। इसमें सामान्य वर्ग के आवेदक को शहरी क्षेत्र में 15% और ग्रामीण क्षेत्र में 25% सब्सिडी मिलती है। वहीं, महिलाओं, SC/ST, OBC और अन्य विशेष श्रेणियों के आवेदकों को शहरी क्षेत्र में 25% और ग्रामीण क्षेत्र में 35% सब्सिडी का प्रावधान है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY)

छोटे मैन्युफैक्चरिंग कारोबार शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना भी एक विकल्प है। इसके तहत गैर-कृषि क्षेत्र के सूक्ष्म कारोबारों को बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है। इस स्कीम में चार कैटेगरी हैं। शिशु के तहत ₹50 हजार तक, किशोर में ₹50 हजार से ₹5 लाख तक और तरुण श्रेणी में ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का लोन मिलता है। तरुण प्लस श्रेणी में ₹10 लाख से ₹20 लाख तक का लोन उन कारोबारियों को मिलता है, जिन्होंने पहले तरुण श्रेणी का लोन लेकर सफलतापूर्वक चुका दिया है।

इसका इस्तेमाल मशीनरी, उपकरण और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए किया जा सकता है। आवेदन बैंक, NBFC और अन्य अधिकृत वित्तीय संस्थानों के माध्यम से किया जा सकता है।

क्रेडिट गारंटी स्कीम (CGTMSE)

मैन्युफैक्चरिंग कारोबार के लिए तीसरी महत्वपूर्ण स्कीम क्रेडिट गारंटी स्कीम है। इसे MSME मंत्रालय और SIDBI की मदद से CGTMSE के माध्यम से लागू किया जाता है। इसका उद्देश्य छोटे कारोबारियों को बिना संपत्ति गिरवी रखे और थर्ड पार्टी गारंटी के बिना बैंक लोन दिलाने में मदद करना है। इसके तहत पात्र सूक्ष्म और लघु उद्यमों को ₹10 करोड़ तक के क्रेडिट पर गारंटी कवर मिल सकता है। गारंटी कवरेज सामान्य तौर पर 75 से 90% तक होता है।

ये भी पढ़ें: Business Idea: छोटे शहरों में ये 3 बिजनेस तेजी से कर रहे ग्रो, ₹2 लाख के खर्च से शुरू करें दुकान और हर महीने ₹50000 की कमाई!

बता दें कि CGTMSE सीधे कारोबारियों को लोन या सब्सिडी नहीं देता। यह बैंक को गारंटी उपलब्ध कराता है, जिससे बैंक को बिना अतिरिक्त संपत्ति गिरवी रखे लोन देने में मदद मिलती है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।