सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसानों के लिए अमित शाह ने NAFED और NCCF को दिए बड़े निर्देश, बिचौलियों का खेल खत्म! 48 घंटे के भीतर करना होगा भुगतान

Published: Thu, 25 Jun 2026 04:38 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नाफेड और एनसीसीएफ को किसानों से सीधे दालें व तिलहन खरीदने का निर्देश दिया ...और पढ़ें

अमित शाह ने किसानों को दी खुशखबरी

अमित शाह ने किसानों को दी खुशखबरी

HighLights

  1. नाफेड-एनसीसीएफ सीधे किसानों से दालें और तिलहन खरीदेंगे।

  2. किसानों को फसल का भुगतान 48 घंटे में मिलेगा।

  3. बिचौलियों को खत्म कर कालाबाजारी रोकने का लक्ष्य।

नई दिल्ली| देश में बड़े पैमाने में दाल और खाद्य तेलों का आयात किया जाता है। सरकार की ओर से लगातार आयात कम करने और किसानों को दलहन-तिलहन फसलों की खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। बीते दिनों केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) के ऑक्शन पोर्टल ‘NAFEX . in’ की शुरुआत की साथ ही किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए NAFED और NCCF को बड़े निर्देश भी दिए।

किसानों से सीधे करें खरीद

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) को निर्देश दिया कि वे दालों और तिलहन की खरीद सीधे किसानों (Farmers) से करें। उनका प्लान कालाबाजारी कम करने और बिचौलियों को हटाने के लिए किसानों को सीधा लाभ पहुंचाना है, जिससे भारत के किसान दलहन-तिलहन फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित हैं। क्योंकि भारत इन दोनों वस्तुओं के आयात पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है।

48 घंटे में भुगतान के निर्देश

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने किसानों के हित में एक और बड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि किसान की मेहनत और पसीने की कमाई में कोई लेट लतीफी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एजेंसियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि फसल खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए। उन्होंने एजेंसियों को सीधे किसानों से फसल खरीदने और DBT के माध्यम से भुगतान होने पर पारदर्शिता भी आएगी और किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: इन कारोबारियों को तुरंत करा लेना चाहिए GST Registration, ना कराने पर घटेगा मुनाफा, कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं

4 महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म की शुरुआत

अमित शाह ने चार महत्वपूर्ण पोर्टल्स और योजनाओं को लॉन्च किया। जिसमें NAFEX.in पोर्टल खास है। ये एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसमें खरीदी गई दलहन-तिलहन फसलों की की नीलामी की पूरदर्शिता को आसान बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही DRISHTI पोर्टल, ERP पोर्टल और NAFED-KALYAN फंड जैसे प्लेटफॉर्म की शुरुआत हुई है। इससे ना सिर्फ पारदर्शिता आएगी बल्कि नाफेड को आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाया जा सकेगा।