सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोज खाते हैं टमाटर, कभी सोचा भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा उत्पादन, ये राज्य है नंबर 1

Published: Mon, 25 Aug 2025 10:52 AM (IST)

भारत दुनिया के सबसे बड़े टमाटर उत्पादक देशों (Most Tomato Producing Country) में से एक है जिसका उत्पादन FY2023-24 में ...और पढ़ें

टमाटर उत्पादन में दूसरे नंबर पर भारत
टमाटर उत्पादन में दूसरे नंबर पर भारत

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि भारत दुनिया के सबसे बड़े टमाटर उत्पादक देशों (Most Tomato Producing Country) में से एक है। चीन के बाद टमाटर के उत्पादन में भारत का ही नंबर है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में टमाटर का उत्पादन लगभग 213.20 लाख टन का रहा।

पर भारत के किस राज्य में सबसे अधिक टमाटर का उत्पादन होता है, आइए हम आपको बताते हैं।

कौन से राज्य हैं बड़े उत्पादक

एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (APEDA) के डेटा के अनुसार भारत में टमाटर के प्रमुख उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक हैं, जिनकी कुल उत्पादन में बड़ी हिस्सेदारी है। टमाटर का उत्पादन मौसमी यानी सीजनल होता है, और इसीलिए सप्लाई में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने और टमाटरों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए कटाई के बाद इन्हें कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता है।

ये हैं टॉप 10 राज्य (FY24)

राज्य उत्पादन (लाख किलो) हिस्सेदारी

(प्रतिशत)

मध्य प्रदेश 34.98 16.41

आंध्र प्रदेश

24.38 11.43

कर्नाटक

20.07 9.41
गुजरात 18.09 8.49
ओडिशा 14.96 7.02
पश्चिम बंगाल 13.69 6.42
महाराष्ट्र 13.32 6.25
तमिलनाडु 11.69 5.48
बिहार 11.68 5.48
छत्तीसगढ़ 10.38 4.92

ये भी पढ़ें - Tariff की टेंशन के बीच भारत में ₹6 लाख करोड़ रु का निवेश करेगा ये देश ! अमेरिका का है पक्का दोस्त 

इन राज्यों में भी खूब होता है उत्पादन

अन्य जिन राज्यों में टमाटर का उत्पादन काफी मात्रा में होता है, उनमें यूपी, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, असम, झारखंड और तेलंगाना शामिल हैं। भारत में टमाटर की 1500 से ज्यादा किस्में उगाई जाती हैं। पर केवल कुछ ही किस्मों की कमर्शियल खेती की जाती है।

दुनिया के कुल टमाटर उत्पादन में भारत का योगदान 11% है। हालाँकि, भारत सालाना केवल 150,000 टन टमाटर को प्रोसेस करता है। भारत में टमाटर के प्रोसेस्ड प्रोडक्ट्स की माँग में 40% की वृद्धि हुई है।