सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Silver Price Target 2026: इस साल के अंत कितनी महंगी होगी चांदी, एक्सपर्ट ने क्या बताया; आप निवेश करें या नहीं?

Published: Wed, 22 Apr 2026 05:03 PM (IST)

केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने 2026 के अंत तक चांदी का भाव ₹3.3 लाख प्रति किलो तक पहुंचने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अजय केडिया ने चांदी का लक्ष्य ₹3.3 लाख बताया।

  2. इस साल 34-38% रिटर्न की संभावना है।

  3. निवेश के लिए एसआईपी का विकल्प चुनें।

जागरण बिजनेस ने हाल फिलहाल में गोल्ड और सिल्वर प्राइस के टारगेट प्राइस को लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की है। साल दर साल सोने-चांदी में अच्छी खासी तेजी देखी जाती है। 

अब तो सोने से ज्यादा चांदी में तेजी दर्ज की जाती है। आइए जानते हैं कि अजय केडिया ने चांदी को लेकर नया टारगेट प्राइस कितना दिया है?

Silver Price Target: कहां तक जाएगी चांदी?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की मानें तो इस साल के अंत तक 1 किलो चांदी का दाम 3 लाख रुपये के पार जा सकता है। केडिया एडवाइजरी की मानें तो 1 किलो चांदी का भाव 3,20,000-3,30,000 रुपये तक जा सकता है। 

इसका मतलब है कि इस साल भी चांदी 34 से 38 फीसदी का रिटर्न दे सकती है। 

अभी कितना चल रहा है चांदी का दाम?

शाम 5 बजे चांदी में 4199 रुपये प्रति किलो की तेजी है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम 2,48,900 रुपये है। चांदी ने अब तक 2,48,042 रुपये प्रति किलो का लो और 2,50,968 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। कई समय से चांदी 2 लाख से 2.5 लाख के बीच ही कारोबार कर रही है। 

आपके शहर में कितना है चांदी का भाव?

शहर चांदी की कीमत
पटना ₹249,260
जयपुर ₹249,450
कानपुर ₹249,550
लखनऊ ₹249,550
भोपाल ₹249,740
इंदौर ₹249,740
चंडीगढ़ ₹249,480
रायपुर ₹249,380

आप निवेश करें या नहीं?

अजय केडिया पहले से ही सलाह देते आए हैं कि अगर आप सोने-चांदी में ईटीएफ के जरिए निवेश करना चाहते हैं तो एसआईपी का चयन करें। एसआईपी के जरिए आप चांदी में किस्तों में निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर आपको पारंपरिक उद्देश्य से सोना या चांदी खरीदना है तो इसे कभी भी खरीद सकते हैं। ऐसे में समय न देखें। 

यह भी पढ़ें:-Gold Silver Price Today LIVE: इस महीने अब तक कितना महंगा हुआ सोना, आगे कहां तक जाएगी कीमत?