Gold Silver Price Today: दिनभर तेजी के बाद सोने-चांदी में गिरावट, कितनी रह गई कीमत?
Gold Silver Price Today LIVE: बीते दो दिनों से सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन आज इंटरनेशनल मार्केट से तेजी के संकेत मिल रहे थे। सुबह 8.40 बजे कॉमेक्स में सोना-चांदी दोनों ही हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं कि आज सोना-चांदी कितना महंगा हो रहा है?
-1776828429081_m.webp)
Gold Silver Price Today LIVE: इंटरनेशनल मार्केट से आज सुबह से ही तेजी के संकेत मिल रहे थे। इसका प्रभाव आज कमोडिटी मार्केट में भी देखने को मिला है। 22 अप्रैल को सोने-चांदी दोनों में ही तूफानी तेजी देखी जा रही है। लगातार दो दिन गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर महंगा हो गया है।
Gold Silver Price Hike: वैश्विक बाजार में कैसी रही सोने-चांदी की चाल?
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी 1.46 प्रतिशत बढ़कर 77.80 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि सोना 0.48 प्रतिशत बढ़कर 4,742.97 डॉलर प्रति औंस रहा। एलकेपी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोना तेजी के साथ खुला और सकारात्मक दायरे में रहा। इससे जारी संघर्ष विराम की उम्मीदों से समर्थन मिला। हालांकि, संघर्ष विराम की अवधि बढ़ाने के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधाभासी बयानों ने बाजार में अस्थिरता को बढ़ाए रखा है।’’
उन्होंने कहा कि वैश्विक घटनाक्रमों से मिल रहे मिश्रित संकेत सभी संपत्ति श्रेणियों में अनिश्चितता पैदा कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों में तेज लेकिन अल्पकालिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्रिवेदी ने कहा, ‘‘बाजार का ध्यान अब 29 अप्रैल को आने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर केंद्रित है, जो बाजार की दिशा तय करने में एक प्रमुख कारक साबित होगी।’’
Gold Silver Price Today: चांदी ₹2700 फिसली, सोना 300 रुपये टूटा
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही, जबकि चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये टूटकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की योजना विफल हो गयी। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम की अवधि बढ़ा दी है।’’ उन्होंने कहा कि प्रगति की कमी ने अनिश्चितता को बढ़ाए रखा, जिससे कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों को समर्थन मिला, जबकि कीमती धातुओं के लिए यह एक बाधा साबित हुआ।
Gold Silver Price Today: सोना 2000 और चांदी 6000 रुपए महंगी
MCX पर शाम 7 बजे तक सोना 1186 रुपए की तेजी के साथ 1,52,857 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,53,699 रुपए और लो लेवल 1,52,611 रुपए रहा। जबकि पिछला क्लोज 1,51,671 रुपए रहा। पिछले क्लोज और आज के हाई लेवल से तुलना करें तो दिन भर में सोना 2028 रुपए तक महंगा हुआ।
वहीं मई डिलिवरी वाली चांदी 3117 रुपए उछाल के साथ 2,47,818 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार रही थी। इस दौरान चांदी का हाई लेवल 2,50,698 रुपए और लो लेवल 2,46,859 रुपए रहा। पिछला क्लोज 2,44,701 रुपए था। पिछले क्लोज और आज के हाई से तुलना करें तो चांदी 5997 रुपए तक महंगी हुई।
Gold Silver Price Indore: इंदौर में सोना, चांदी के भाव में तेजी
स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 200 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 500 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे:
सोना: 154000 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी: 247000 रुपये प्रति किलोग्राम।
चांदी सिक्का: 2700 रुपये प्रति नग।
Gold Price Hike: अप्रैल में अब तक कितनी आई तेजी?
IBJA से मिले आंकड़ों के अनुसार 7 अप्रैल को सोने का दाम सबसे कम था। इस दिन 24 कैरेट वाले सोने का भाव 1,47,489 रुपये था। 16 अप्रैल को सोने की कीमत 1,53,305 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अगर इस महीने के अब तक के लो और हाई की तुलना करें तो इसमें 5816 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। इस हिसाब से हम कह सकते हैं कि सोने में अब तक 5816 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आ चुकी है।
आपके शहर में कितना है सोने-चांदी का भाव?
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | 153,120 | 140360 | 114,840.00 |
| जयपुर | 153,180 | 140415 | 114,885.00 |
| कानपुर | 153,240 | 140470 | 114,930.00 |
| लखनऊ | 153,240 | 140470 | 114,930.00 |
| भोपाल | 153,370 | 140589.1667 | 115,027.50 |
| इंदौर | 153,370 | 140589.1667 | 115,027.50 |
| चंडीगढ़ | 153,210 | 140442.5 | 114,907.50 |
| रायपुर | 153,140 | 140378.3333 | 114,855.00 |
Silver Price Target: आगे कितना बढ़ेगा चांदी का दाम?
Silver Price Target 2026: जागरण बिजनेस ने केडिया एडवाइजरी से नया टारगेट प्राइस मांगा। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की मानें तो इस साल के अंत तक चांदी 3 लाख प्रति किलो के पार पहुंच जाएगी।
Silver Price Hike: चांदी में आई तूफानी तेजी
Silver Price Hike: एमसीएक्स में चांदी का भाव (Chandi Ka Bhav) देखते ही देखते 2.5 लाख रुपये के पार चला गया। दोपहर 1.27 बजे तक चांदी ने एमसीएक्स पर 2,48,388 रुपये प्रति किलो का लो बनाया है। इसके साथ ही 2,50,698 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम 2,49,954 रुपये चल रहा है। चांदी (Silver Rate) में इस समय 5000 रुपये प्रति किलो से ्ज्यादा की तेजी है। सुबह से ही चांदी में तेजी देखी जा रही है। देखते ही देखते चांदी का दाम 2.5 लाख रुपये के पार जा चुका है।
Gold Price in Raipur: एक महीने में ₹12 हजार की तेजी
Aaj ke Sone Ka Bhav: आज रायपुर में 24 कैरेट वाले सोने का दाम 1,51,690 रुपये चल रहा है। आज के दिन रायपुर में सोन में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं एक महीने में यहां सोना 12,030 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। एक महीने पहले रायपुर में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,39,660 रुपये थी।
कितना आया बदलाव, आसान भाषा में समझें

कहां महंगा मिल रहा है सोना-चांदी?
भोपाल और इंदौर में सोना-चांदी आज सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 153370 रुपये है। वहीं 1 किलो 249,740 रुपये में मिल रही है।
कहां सस्ता है सोना-चांदी?
आज पटना में सोना-चांदी काफी सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 153,120 रुपये चल रही है। इसके साथ ही 1 किलो चांदी का भाव 249,260 रुपये है। यहां हमने 24 कैरेट सोने की कीमत बताई है। इसे आप 24 से भाग और 22 से गुणा कर 22 कैरेट का दाम भी निकाल सकते हैं। इसमें फिर जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी शामिल होगा।
Sone Aur Chandi Ka Bhav: आपके शहर में क्या चल रहा है दाम?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹153,120 | ₹249,260 |
| जयपुर | ₹153,180 | ₹249,450 |
| कानपुर | ₹153,240 | ₹249,550 |
| लखनऊ | ₹153,240 | ₹249,550 |
| भोपाल | ₹153,370 | ₹249,740 |
| इंदौर | ₹153,370 | ₹249,740 |
| चंडीगढ़ | ₹153,210 | ₹249,480 |
| रायपुर | ₹153,140 | ₹249,380 |
Silver Price Today: कितना आया चांदी में उछाल?
Silver Price Today: सुबह 10.09 बजे चांदी (Silver Rate) में 3953 रुपये प्रति किलो की तेजी है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम(Chandi Ka Bhav) 2,48,654 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,48,717 रुपये प्रति किलो का लो और 2,49,423 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
Gold Rate Today: कितनी आई सोने में तेजी?
Gold Price Today: एमसीएक्स में सुबह 10.05 बजे सोने (Gold Rate) में 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी है। इस समय 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav) 1,53,155 रुपये चल रहा है। सोने ने अब तक 1,53,052 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,53,699 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Gold Silver Price: क्या फिर महंगा होगा सोना-चांदी?
Gold Silver Price: लगातार दो दिन से सोने-चांदी गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन आज एक बार फिर इसमें तेजी लौट सकती है। सुबह 8.40 बजे कॉमेक्स में सोना-चांदी दोनों में ही तेजी है। इस समय सोने में 51.70 डॉलर प्रति आउंस की तेजी और चांदी में 1.297 डॉलर प्रति आउंस की बढ़ोतरी है। सुबह 8.43 बजे कॉमेक्स में चांदी का दाम 77.785 डॉलर प्रति आउंस और सोने का भाव 4771.30 डॉलर प्रति आउंस चल रहा है।
