सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Silver Price: आखिर कहां तक जाएगी चांदी, ₹2 लाख के नीचे आएगा भाव? एक्सपर्ट से जानें सब

Published: Tue, 17 Feb 2026 03:08 PM (IST)

Silver Price: बीते साल से चांदी निवेशकों का पसंदीदा निवेश विकल्प बन गया है। चांदी की चमक के सब दीवाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चांदी की चमक में के बीते साल से ही सब दीवाने हो गए हैं। इस साल की शुरुआत में चांदी में जबरदस्त उछाल रहा। लेकिन जैसे ही चांदी 4 लाख पहुंची उसके कुछ ही दिनों बाद इसकी कीमत 3 लाख रुपये प्रति किलो से भी नीचे चले गई। चांदी में तब से ही गिरावट बनी हुई है। अब सवाल ये है कि क्या चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे भी जाएगी?

क्या ₹2 लाख के नीचे जाएगी चांदी?

हमने इसे लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अगर वैश्विक स्थिरता बनी रहती है तो चांदी का दाम जून या जुलाई तक 2 लाख रुपये के नीचे और 1.90 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास रह सकता है। 

अगर आप चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये समय सही है क्योंकि फरवरी के शुरुआत से ही चांदी में लगातार गिरावट आ रही है। 

यह भी पढ़ें:-Gold Price: दो महीने बाद मेरे घर में शादी है, तो मैं ज्वेलरी अभी खरीद लूं, क्या अभी और सस्ता होगा सोना?

Silver Price Today: कितना है आज चांदी का भाव?

वायदा बाजार में 1 किलो चांदी का दाम 2,33,785 रुपये चल रहा है। इसमें 6106 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,29,352 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,37,720 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

IBJA में 1 किलो चांदी का भाव 2,34,380 रुपये दर्ज किया  है। 

आपके शहर में कितना है चांदी का भाव?

शहर चांदी की कीमत
पटना ₹237,810
जयपुर ₹237,910
कानपुर ₹238,000
लखनऊ ₹238,000
भोपाल ₹238,190
इंदौर ₹238,190
चंडीगढ़ ₹237,940
रायपुर ₹237,850

अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी सबसे कम कीमत पर मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,36,870 रुपये है। रायपुर में चांदी आज सबसे महंगी है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,37,850 रुपये में मिल रहा है।