Gold Price: दो महीने बाद मेरे घर में शादी है, तो मैं ज्वेलरी अभी खरीद लूं, क्या अभी और सस्ता होगा सोना?
आज भी हमारे देश में सोना लोग निवेश के उद्देश्य से नहीं बल्कि शादी और पूजा जैसे शुभ समय के ...और पढ़ें
-1771239272109_m.webp)
नई दिल्ली। हमारे देश में कई लोग आज भी सोना परंपरागत उद्देश्यों से खरीदते हैं। शादी से पहले आमतौर दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार के लिए सोने के अलग-अलग आभूषण बनाए जाते हैं। इनमें रिंग, हार, सोने का मंगलसूत्र इत्यादि शामिल हैं।
सोने के लगातार बदलते दाम को देखकर लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि अगर शादी करीब है तो सोना अभी खरीद लें या इंतजार करें? इसके साथ ही सबसे बड़ा सवाल कि क्या आगे सोना सस्ता होगा?
क्या अभी खरीद लें सोना?
सोना जब भी खरीदा जाए वह तभी सस्ता लगता है। शायद ही इस बात पर कोई विश्वास करेगा कि 2 साल पहले साल 2024 में सोने की कीमत 70 से 80 हजार रुपये के आसपास थी। आज सोने का दाम 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चल रहा है।
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया भी यही मानते हैं कि अगर आप सोना परंपरागत उद्देश्यों से खरीद रहे हैं तो ये ना देखें कि उस समय कीमत क्या है। सोने में चांदी की तरह बहुत ज्यादा गिरावट या तेजी नहीं आती है। वायदा बाजार में मार्जिन बढ़ने के बाद से सोने में अब 1000 या 2000 रुपये का ही अंतर दिखता है। इसलिए अगर आपके पास पैसा है और आपको सोना परंपरागत उद्देश्यों के लिए खरीदना है तो इसे तुरंत परचेज कर लें।
Gold Price Target: क्या आगे सस्ता होगा सोना?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि शॉर्ट टर्म में सोने का दाम 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। इसके साथ ही सोने को 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का सपोर्ट है। इसका मतलब है कि अगर सोने में गिरावट आती है तो इसका दाम 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है।
सोने में गिरावट आएगी ये वैश्विक स्थितियों पर निर्भर करता है। सोने या चांदी की तरफ निवेशक तब बढ़ते हैं, जब उन्हें वैश्विक अस्थिरता लगती है। ऐसे में वे सोने की तरफ बढ़ते हैं। इसके साथ दी भारत में शादी के सीजन में, त्योहारों के समय में भी सोने का दाम बढ़ता है।
Gold Silver Price: आपके शहर में क्या है दाम?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹154,570 | ₹237,810 |
| जयपुर | ₹1,54,630 | ₹237,910 |
| कानपुर | ₹1,54,700 | ₹238,000 |
| लखनऊ | ₹1,54,700 | ₹238,000 |
| भोपाल | ₹1,54,820 | ₹238,190 |
| इंदौर | ₹1,54,820 | ₹238,190 |
| चंडीगढ़ | ₹1,54,660 | ₹237,940 |
| रायपुर | ₹1,54,590 | ₹237,850 |
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में पटना में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां चांदी की कीमत भी सबसे कम है। पटना में 10 ग्राम सोना का दाम 1,54,570 रुपये और चांदी का भाव 2,37,810 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोना और चांदी सबसे महंगा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,54,820 रुपये चल रहा है। वहीं चांदी की कीमत 2,38,190 रुपये प्रति किलो चल रही है।
