सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price: रूस ने बेचा 5 लाख औंस सोना, क्या है बेचने की वजह; ये कोई बड़ी गिरावट का संकेत तो नहीं?

Published: Sat, 28 Mar 2026 01:09 PM (IST)

Aaj ke Sone ka Bhav: रूस के केंद्रीय बैंक ने बजट घाटे और बढ़ते सैन्य खर्च के कारण 25 साल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रूस ने 25 साल में पहली बार 5 लाख औंस सोना बेचा।

  2. बढ़ते सैन्य खर्च और बजट घाटे के कारण यह कदम उठाया।

Gold Price: रूस के केंद्रीय बैंक ने सोने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रूस ने अब तक 5 लाख औंस सोना बेच दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि रूस ने ये बड़ा कदम 25 सालों में पहली बार लिया है, लेकिन इसके पीछे का क्या कारण है और यह खबर सोने की कीमतों पर कैसे प्रभाव डाल सकती है?

कब-कब कितना बेचा सोना?

यह कहा जा रहा है कि 2022 और 2025 के बीच, सोने और विदेशी मुद्रा की संयुक्त बिक्री 15 ट्रिलियन रूबल (150 बिलियन डॉलर) से अधिक हो चुकी है। इसमें 2026 के शुरुआती दो महीने में  हुई अतिरिक्त 3.5 ट्रिलियन रूबल (35 बिलियन डॉलर) की बिक्री शामिल है। 

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि रूस के केंद्रीय बैंक ने अकेले जनवरी में 300,000 औंस सोना बेचा, जिसके बाद फरवरी में 200,000 औंस सोना बेचा गया। कुल मिलाकर रूस ने अब तक 5 लाख औंस सोना बेच दिया है। 

क्या है सोना बेचने की वजह?

रूस में लगातार सैन्य खर्च बढ़ रहा था। इसकी वजह से रूस को बजट घाटे का सामना करना पड़ रहा है। इसी घाटे से बचने के लिए रूस ने 25 सालों में पहली बार अपने केंद्रीय बैंक भंडार से सोना बेचा है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि रूस का सोना भंडार पिछले चार सालों के सबसे निचले स्तर पर है। 

क्या होगा सोने पर प्रभाव?

अगर किसी भी देश की केंद्रीय बैंक सोने को बेचती है तो इसका सोने की कीमतों पर बड़ा असर पड़ता है। ऐसी खबर से इसकी डिमांड और कम हो जाती है क्योंकि लोगों को लगता है कि सोना बड़े उद्योगों के लिए कम विश्वसनीय बन गया है। सोने की डिमांड कम होने से इसकी कीमतों में भी गिरावट आती है।

यह भी पढ़ें:-आपके 10 ग्राम Gold jewellery पर 1 ग्राम सोना कैसे हो जाता है कम, क्या है इसके पीछे वजह; जानिए पूरा सच


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।