सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपके 10 ग्राम Gold jewellery पर 1 ग्राम सोना कैसे हो जाता है कम, क्या है इसके पीछे वजह; जानिए पूरा सच

Published: Fri, 27 Mar 2026 03:59 PM (IST)

यह लेख बताता है कि 10 ग्राम सोने के आभूषण बनाने में लगभग 1 ग्राम सोना कैसे बर्बाद हो जाता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 10 ग्राम सोने के आभूषण में 1 ग्राम वेस्टेज।

  2. वेस्टेज की कीमत 6500 से 13000 रुपये तक।

  3. धोखाधड़ी से बचने के लिए हॉलमार्क और वजन जांचें।

Gold Silver Price Today: आज भी हमारे देश में कई लोग सोना निवेश के उद्देश्य से नहीं, बल्कि परंपरागत उद्देश्य से खरीदते (Gold Buying) हैं। सोने की कीमत (Gold Price Today) आज आसमान छू रही है। ऐसे में इसे जुड़े धोखाधड़ी और हेरा-फेरी के मामले बढ़ रहे हैं। 10 ग्राम सोना बोलकर उस हिसाब से ग्राहक से पैसे लिए जाते हैं। लेकिन क्या ये सच में 10 ग्राम सोना है?

सोने से आभूषण जैसे कंगन, कुंडल इत्यादि बनाने में मेहनत और समय लगता है। आपको बता दें  सोने से कोई भी आभूषण बनाने में थोड़ा बहुत सोना वेस्ट(खराब) हो जाता है या फिर वेपर बनकर उड़ जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 10 ग्राम सोने में लगभग 1 ग्राम सोना वेस्ट हो जाता है। तो क्या हम ये मानने ले कि हमें 9 ग्राम सोना देकर 10 ग्राम सोने के पैसे लिए जा रहे हैं? आइए जानते हैं कि इसका पूरा सच क्या है

क्या है पूरा सच?

वेस्टिंग गोल्ड से जुड़ा सच जानने से पहले हम ये जानते हैं कि 1 ग्राम या 0.5 ग्राम सोना जो वेस्ट हो रहा है, उसकी क्या कीमत है?

कितने रुपये का सोना हुआ वेस्ट?

दोपहर 3.41 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,997 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है। उस हिसाब से 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 13,015 रुपये (1,41,99/24x22) हुआ। वहीं 0.5 ग्राम सोने का भाव 6507.85 रुपये हुआ। इस हिसाब से हम कह सकते हैं कि लगभग 6500 से 13,000 रुपये तक सोना वेस्ट हो जाता है।

आपको कब लूटा जा रहा है?

बहुत से लोकल ज्वेलरी, ज्वेलरी पर वेस्ट चार्ज नहीं लगाते। ऐसे में हो सकता है कि वेस्टिंग में गए सोने की कोस्ट वो आपकी जेब से काट रहे हों। इसलिए ज्वेलरी बनने के बाद उसका वजन अच्छे से जांच लें। हालांकि ये भी हो सकता है कि जो कीमत ज्वेलर गूगल पर बताए गए दाम से ज्यादा बताते हैं। यहीं से ज्वैलर वेस्टिंग में गए सोने का भाव भी ले लेते हो। 

हालांकि कई बड़ी ज्वेलरी कंपनी वेस्टिंग चार्ज अलग से लेती है। आपको अगर इस धोखाधड़ी से बचना है तो हॉलमार्क जरूर देखें इसके साथ ही वजन भी अच्छे से जांच ले। 

यह भी पढ़ें:-Gold Price Target 2026: क्या अब ₹1 लाख से नीचे जाएगा सोना? कितनी और आएगी गिरावट; एक्सपर्ट से जानें सब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।