Gold Silver Price Hike: फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, ₹2 लाख से ऊपर रहा दाम; आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price Today: कल की गिरावट के बाद आज सोना और चांदी फिर महंगे हो गए हैं। चांदी का ...और पढ़ें
-1774586847284_m.webp)
HighLights
सोना ₹1539 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ।
चांदी ₹4927 प्रति किलो की तेजी पर।
चांदी का दाम ₹2 लाख प्रति किलो से ऊपर।
Gold Silver Price Today: कल सोना-चांदी में बड़ी गिरावट के बाद एक बार फिर इसमें तेजी देखी गई है। यह बात गौर करने वाली है कि चांदी (Silver Rate Today) में चाहे जितनी तेजी या गिरावट आए इसका दाम 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे नहीं आ रहा है। वहीं आज 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है।
-1774588382995.jpg)
Gold Price Today:कितना महंगा हुआ सोना?
सुबह 10.12 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 1,41,032 रुपये चल रही है। इसमें 1539 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सुबह 10.13 बजे तक सोने ने 1,40,287 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,41,349 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Price Today: किh'तनी आई चांदी में तेजी?
सुबह 10.15 बजे चांदी में 4927 रुपये प्रति किलो की तेजी है। 1 किलो चांदी का दाम 2,24,801 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,23,515 रुपये प्रति किलो का लो और 2,25,097 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
आपके शहर में कितना है भाव?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹1,41,950 | ₹225,770 |
| जयपुर | ₹142,000 | ₹225,860 |
| कानपुर | ₹142,060 | ₹225,950 |
| लखनऊ | ₹142,080 | ₹225,950 |
| भोपाल | ₹142,170 | ₹226,130 |
| इंदौर | ₹142,170 | ₹226,130 |
| चंडीगढ़ | ₹142,020 | ₹225,890 |
| रायपुर | ₹141,970 | ₹225,800 |
कहां महंगा है सोना-चांदी?
भोपाल और इंदौर में सोना और चांदी दोनों सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,42,170 रुपये चल रही है। इसके साथ ही यहां 1 किलो चांदी 2,26,130 रुपये में मिल रही है।
कहां सस्ती है सोना-चांदी?
पटना में सोना सबसे सस्ता है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,41,950 रुपये है। यहां 1 किलो चांदी 2,25,770 रुपये में मिल रही है। आज पटना में सोना और चांदी दोनों ही सस्ते दामों पर मिल रहे हैं।