सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: '₹' की ताकत से सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता; कितनी रह गई कीमत, खरीदें या नहीं?

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:30 PM (IST)

Gold Silver Price Today: रुपए की बढ़ती ताकत के कारण भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे ...और पढ़ें

रुपए की ताकत से सोना-चांदी सस्ता, लगातार दूसरे दिन कीमतों में आई कमी

रुपए की ताकत से सोना-चांदी सस्ता, लगातार दूसरे दिन कीमतों में आई कमी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| रुपए की लगातार बढ़ती ताकत ने सर्राफा बाजार में आम आदमी को बड़ी राहत दी है, जिसके चलते मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपए टूटकर 1,52,600 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। इससे पहले सोमवार को बाजार 1,53,000 रुपए (gold rate today) पर बंद हुआ था।

सोने की तर्ज पर चांदी में भी नरमी देखने को मिली। चांदी 500 रुपए की गिरावट के साथ 2,26,000 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) पर आ गई, जो सोमवार को 2,26,500 रुपए (silver rate today) प्रति किलो पर थी।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: 'रिकॉर्ड तोड़ेगा सोना-चांदी!', गिरते बाजार में क्यों बुलिश हैं अजय केडिया? 5 पॉइंट में समझें

क्यों सस्ता हो रहा है सोना?

घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दामों में आ रही इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह भारतीय करेंसी यानी रुपए का मजबूत होना है। मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन रुपए में शानदार रिकवरी देखने को मिली और यह डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की छलांग लगाते हुए 95.38 के स्तर पर बंद हुआ।

भारतीय रिजर्व बैंक के हालिया फैसलों ने रुपए ( rbi action on rupee depreciation) को बड़ा सपोर्ट दिया है। RBI के कड़े कदमों से बाजार में डॉलर की डिमांड घटी है और विदेशी मुद्रा बाजार में फालतू की सट्टेबाजी पर लगाम लगी है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि पिछले दो कारोबारी दिनों में रुपए में 1.5% से ज्यादा की मजबूती आई है।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, जब रुपया मजबूत होता है, तो डॉलर में विदेशों से सोना मंगाना (आयात करना) सस्ता हो जाता है। इसी का सीधा फायदा घरेलू बाजार में ग्राहकों को कम कीमतों के रूप में मिलता है।

ग्लोबल मार्केट की क्या है स्थिति?

घरेलू बाजार में भले ही गिरावट हो, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में तस्वीर थोड़ी अलग है। वैश्विक स्तर पर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,184.73 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी बिना किसी बड़े बदलाव के 60.33 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म 'लेमन' के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर मजबूत होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में तेजी दर्ज हो रही है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों पर क्या फैसला लेगा, इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे सोने की यह तेजी सीमित रहने के ही आसार हैं।

वहीं, कमोडिटी एक्सपर्ट प्रवीण सिंह ने बताया कि रूस से डीजल की अतिरिक्त सप्लाई आने की अटकलों के बीच कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में भी नरमी आई है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: खुलते ही गिरे सोना-चांदी, ₹2.22 लाख पर आई चांदी; चेक करें आपके शहर का रेट