Gold Silver Price Today: खुलते ही गिरे सोना-चांदी, ₹2.22 लाख पर आई चांदी; चेक करें आपके शहर का रेट
Gold Silver Price: आज बाजार खुलते ही घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की ...और पढ़ें
-1791863216673_m.webp)
खुलते ही गिरे सोना-चांदी
HighLights
घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चढ़ा, चांदी की कीमत गिरी।
MCX पर सोने-चांदी के भाव में कमी आई।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सप्ताह के दूसरे दिन बाजार खुलते ही सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है । वैश्विक बाजार की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में सोना चढ़ा तो चांदी में गिरावट देखी गई। कल यानी सप्ताह के पहले दिन वैश्विक बाजार में तेजी देखी गई थी। ऐसे में आइए आज के रेट्स पर नजर डालते हैं।
वैश्विक बाजार में क्या हैं रेट्स?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर 13 अक्टूबर को सोने के दाम में तेजी देखी गई तो चांदी के दाम में गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक Comex पर सोना 0.23% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,200.40 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.22% तक गिरे और ऐसे में कीमत 60.380 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में गिरीं कीमतें
घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दामों में गिरावट नजर आई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सोना गिरकर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी गिरकर ₹2.22 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
MCX पर कितना गिरा सोना?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सिर्फ 150 रुपए गिरा और कीमत ₹1,49,535 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 500 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,22,400 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
आपके शहर का क्या है रेट?
आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹149,630 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹137,161 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,12,223 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। वहीं बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग ₹222,750 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹149,320 | 137,960 | ₹111,270 | 222,760 |
| मुंबई | 149,620 | ₹137,902 | ₹111,465 | ₹223,140 |
| पटना | 149,540 | ₹137,828 | ₹111,468 | ₹222,190 |
| जयपुर | ₹148,340 | ₹136,395 | ₹112,505 | ₹222,310 |
| कानपुर | ₹148,517 | ₹137,181 | ₹112,110 | ₹223,920 |
| लखनऊ | ₹149,470 | ₹136,181 | ₹112,603 | ₹222,920 |
| भोपाल | ₹148,880 | ₹137,557 | ₹112,910 | ₹222,550 |
