प्याज की कीमतों में गिरावट, 48 शहरों में कीमत ₹35! आपको अब कितने में मिलेगी प्याज?
पिछले 9 दिनों में थोक बाजारों में प्याज की कीमतों में 9% की कमी आई है, जिससे आने वाले दिनों ...और पढ़ें
-1789558223419_m.webp)
प्याज की कीमतों में 9% की गिरावट
HighLights
थोक बाजारों में प्याज के दाम 9% कम हुए, राहत की उम्मीद।
सरकार 48 शहरों में ₹35 प्रति किलोग्राम प्याज बेच रही है।
देश में 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक मौजूद है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच आम ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बुधवार को कहा कि पिछले 9 दिनों में थोक बाजारों में प्याज के दाम 9 प्रतिशत कम हुए हैं, और आने वाले दिनों में खुदरा कीमतों में भी कमी आने की उम्मीद है। पूरे देश में प्याज की औसत खुदरा कीमत मंगलवार को ₹53.92 प्रति किलोग्राम रही। जो 1 महीने पहले की कीमत की तुलना में 48% और एक साल पहले की तुलना में 94% अधिक है।
सरकारी आंकड़ों की मानें तो प्याज की महंगाई दर अगस्त में 48.27 प्रतिशत गई हो गई, जो जुलाई में 22.54 प्रतिशत थी। कीमतों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार ने पिछले महीने ₹35 प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की बिक्री शुरू की थी।
48 शहरों में बिक रहा सस्ता प्याज
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF), भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) और केंद्रीय भंडार के खुदरा बिक्री केंद्रों के साथ-साथ मोबाइल वैन के जरिये प्याज की बिक्री की जा रही है। निधि खरे ने उद्योग मंडल PHDCCI द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से अलग पत्रकारों से कहा कि प्याज की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है।
ये भी पढ़ें: नए व्यापारी जान लें GST फाइलिंग का नियम! टर्नओवर, GSTR-1 और GSTR-3B की लास्ट डेट और न भरने वालों पर क्या कार्रवाई?
जब से हमने यह सुनिश्चित करने के लिए खुदरा हस्तक्षेप शुरू किया है कि उपभोक्ताओं को ₹35 प्रति किलोग्राम की दर से प्याज मिले, हम देश के करीब 48 शहरों तक पहुंच चुके हैं। देश में प्याज की कीमत और उपलब्धता की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर सचिव ने कहा कि पिछले नौ दिन के मंडी भाव का विश्लेषण करने पर कीमतों में 9% की कमी आई है। उन्होंने कहा कि थोक कीमतों में गिरावट का खुदरा कीमतों पर पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा और इनमें भी कमी आने की उम्मीद है।
1.21 लाख टन का बफर स्टॉक
सरकार ने पर्याप्त सप्लाई बनाए रखने और मौसमी कीमतों में बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने के लिए हाइब्रिड ट्रांस्पोर्टिंग व्यवस्था के तहत प्याज के बफर स्टॉक को चरणबद्ध तरीके से जारी करना शुरू किया है। इसके तहत रेलवे रैक (कांदा एक्सप्रेस) और सड़क परिवहन दोनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार ने चालू वर्ष के लिए 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक रखा है। प्याज का उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 में 307.37 लाख टन रहा, जबकि इससे पिछले वर्ष यह 307.67 लाख टन था।
