सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्रि-दशहरे से पहले सरकार ने भेजा 1400 टन एक्स्ट्रा प्याज, यहां 25 जगहों पर मिल रहा ₹35 वाला कांदा!

Published: Thu, 24 Sep 2026 04:16 PM (IST)

सरकार ने नवरात्रि और दशहरे से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए 'कांदा एक्सप्रेस' के माध्यम ...और पढ़ें

सरकार ने रिटेल मार्केट में उतारा 1400 टन प्याज

सरकार ने रिटेल मार्केट में उतारा 1400 टन प्याज

HighLights

  1. 'कांदा एक्सप्रेस' से पश्चिम बंगाल पहुंचा 1400 टन प्याज।

  2. नवरात्रि-दशहरे से पहले ₹35 प्रति किलो में बिक्री।

  3. कोलकाता में 25 से अधिक स्थानों पर उपलब्ध होगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| प्याज की बढ़ी हुई कीमतें अभी भी आम उपभोक्ताओं की जेब में असर डाल रही हैं। खुदरा बाजारों में ₹60 प्रति किलो का भाव देखने को मिल रहा है। सरकार की ओर से लगातार कीमतों को कंट्रोल करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं, जिसके तहत नवरात्रि और दशहरे से पहले आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है।

केंद्र सरकार 'कांदा एक्सप्रेस' ट्रेन के माध्यम से 'प्राइस स्टेबलाइजेशन फंड' (PSF) के बफर स्टॉक से भरा करीब 1400 टन प्याज पश्चिम बंगाल में उतारेगी, ये ट्रेन 24 सितंबर 2026 को कोलकाता पहुंच रही है, जिसे कोलकाता और आसपास के इलाकों में बांटा जाएगा। इससे बाजार में प्याज की उपलब्धता और मजबूत होने की उम्मीद है।

पहले भी 1400 टन प्याज की हुई है बिक्री

प्याज की सप्लाई और कीमतों को कंट्रोल करने के लिए पश्चिम बंगाल में NAFED और NCCF की मोबाइल वैन के माध्यम से 1,400 टन प्याज पहले ही ₹35 प्रति किलो के भाव पर बांटे जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्याज मुख्य रूप से सड़क के रास्ते पहुंचाया गया था। अब ‘कांदा एक्सप्रेस’ के आने से प्याज की एक्स्ट्रा सप्लाई अधिक तेज और आसानी से अलग-अलग जगहों तक हो सकेगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और त्योहारों के सीजन में कीमतों पर पड़ने वाले प्रेशर को कम करने में मदद मिलेगी।

25 जगहों में होगी सस्ती बिक्री

दुर्गा पूजा और दशहरे के पहले ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिए प्याज की अतिरिक्त खेप भेजी जा रही है, से बंगाल में प्याज की भरपूर आपूर्ति कराई जाएगी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता में फिलहाल 25 से ज्यादा जगहों पर बफर स्टॉक के प्याज की बिक्री की जा रही है। इनमें कोले मार्केट, मेचुआ मंडी, मणिकतला मार्केट, रामपुरिया मार्केट और श्याम बाजार मार्केट जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं। सरकार अब ‘सुफल बांग्ला’ के जरिए भी बफर स्टॉक के प्याज की खुदरा बिक्री शुरू करने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें: 4 साल बाद इंटरनेशनल मार्केट में लौटा भारत का गेहूं, टूट पड़े खरीदार! बांग्लादेश ने की 200000 टन की बुकिंग, इस देश ने भी की डील

देश के अन्य शहरों में भी बिक्री

सरकार की ओर से प्याज की बढ़ी हुई कीमतों को कंट्रोल करने के लिए NAFED और NCCF जैसी एजेंसियों के माध्यम से ₹35 प्रति किलो के हिसाब से प्याज की बिक्री की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 से अधिक प्रमुख शहरों में मोबाइल वैन के जरिए रियायती दरों में प्याज बेची जा रही है, जिसमें दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना सहित लखनऊ, वाराणसी, जयपुर, गुवाहाटी, कोच्चि और चंडीगढ़ जैसे शहर शामिल हैं।