सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चावल बेचकर सिर्फ 5 महीने में भारत ने कमाए ₹22,864 करोड़! किसानों और निर्यातकों के लिए IREF का मास्टर प्लान तैयार

Published: Fri, 16 Oct 2026 12:44 PM (IST)

भारत ने वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती 5 महीनों में चावल निर्यात से ₹45,739 करोड़ कमाए, जो पिछले साल से ...और पढ़ें

बासमती चावल से भारत को बड़ा रेवेन्यू (AI Image)

बासमती चावल से भारत को बड़ा रेवेन्यू (AI Image)

HighLights

  1. चावल निर्यात से भारत को ₹45,739 करोड़ का राजस्व।

  2. BIRC 2026 सम्मेलन में निर्यातकों को वित्तीय सहायता पर चर्चा।

  3. सरकारी बफर स्टॉक घरेलू आपूर्ति को स्थिर रखेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारत चावल के निर्यात के मामले में नंबर वन है। इसकी ग्लोबल सप्लाई में 40-45 फीसदी हिस्सेदारी है। भारत के चावल निर्यात से होने वाली कमाई में वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती 5 महीनों में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान चावल निर्यात से भारत को ₹45,739 करोड़ का रेवेन्यू मिला, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 12.9% अधिक है। इस बढ़ोतरी के बीच निर्यातकों के लिए सरकारी इन्सेंटिव योजनाओं, व्यापार समझौतों और विदेशों में बाजार तक पहुंच के मौकों पर ध्यान बढ़ गया है।

इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन (IREF) के अनुसार, इस अवधि में बासमती चावल के निर्यात से ₹22,864 करोड़ की कमाई हुई, जो सालाना आधार पर 11.6% अधिक है। वहीं, गैर-बासमती चावल के निर्यात से ₹22,874 करोड़ का रेवेन्यू मिला, जिसमें 14.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बफर स्टॉक से घरेलू सप्लाई को मिलेगी मदद

भारत के चावल निर्यात पर उत्पादन, सरकारी खरीद और खाद्यान्न भंडार का भी असर पड़ेगा। अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के अनुमान के मुताबिक, प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण भारत का चावल उत्पादन 2025-26 के लगभग 154 मिलियन टन से घटकर 2026-27 में 147 मिलियन टन रह सकता है।

हालांकि, IREF का मानना है कि सरकारी गोदामों में मौजूद चावल का बड़ा भंडार संभावित सप्लाई के दबाव को कम करने में मदद कर सकता है। सरकारी चावल स्टॉक 3.8 करोड़ टन से अधिक बताया गया है, जो अक्टूबर के लिए निर्धारित 1.025 करोड़ टन के बफर स्टॉक मानक से करीब चार गुना है।

USDA ने कैलेंडर वर्ष 2027 में भारत के चावल निर्यात का अनुमान लगभग 24 मिलियन टन लगाया है। इस लेवल को बनाए रखने के लिए डोमेस्टिक फूड सप्लाई, सरकारी खरीद और निर्यात की जरूरतों के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा।

एक्सपोर्टर्स को फाइनेंशियल हेल्प

भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन (BIRC) 2026 का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। सम्मेलन में 24 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सरकारी योजनाओं, इन्सेंटिव और चावल एक्सपोर्ट के अवसरों पर स्पेशल सेशन होगा।

इस इवेंट के खास सेशन में केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के लिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और इन्सेंटिव राशि प्राप्त करने के तरीकों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, एक्सपोर्ट लोन, बीमा, गारंटी और गोदाम की रसीद के आधार पर फाइनेंशिंग जैसे विषय भी शामिल होंगे।

निर्यातकों के लिए सस्ता वर्किंग कैपिटल लोन और समय पर वित्तीय सहायता महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे वे विदेशी खरीदारों के ऑर्डर समय पर पूरे कर सकते हैं और कारोबार की लागत नियंत्रित रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कैसे सस्ती होगी दाल? त्योहारों से पहले बिना इंपोर्ट ड्यूटी हटाए दाम पर काबू पाने का मास्टर प्लान! ये है सरकार की तैयारी

IREF के उपाध्यक्ष और आंध्र प्रदेश स्थित चावल निर्यातक कंपनी CLRK के निदेशक बिपिन अग्रवाल के अनुसार, गैर-बासमती चावल के निर्यातकों के लिए नीतियों में स्थिरता और प्रोत्साहन का समय पर मिलना विशेष रूप से जरूरी है। माल ढुलाई की लागत, आयात शुल्क और निर्यात नियमों में बदलाव का सीधा असर ऑर्डर से होने वाले मुनाफे पर पड़ता है। अफ्रीका और एशिया के कीमत-संवेदनशील बाजारों में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए दीर्घकालिक कारोबारी योजनाओं के अनुकूल नीतियां जरूरी हैं।

अगले 12 महीनों के लिए तैयार होगी पॉलिसी वॉच

'BIRC 2026 राइस एक्सपोर्ट पॉलिसी वॉच' तैयार करने का प्रस्ताव है। इसमें अगले 12 महीनों के दौरान भारत के चावल व्यापार को प्रभावित कर सकने वाली खास पॉलिसी बदलावों की पहचान की जाएगी। इसमें लागू नियमों, घोषित बदलावों, प्रस्तावित सुधारों और अभी बातचीत के स्तर पर मौजूद व्यापार समझौतों के बीच अंतर पर चर्चा की जाएगी।

इससे एक्सपोर्टर्स को बाजार तक पहुंच, कंप्लायंस लागत, फाइनेंस से जुड़ी जरूरतों और कारोबारी योजनाओं पर संभावित असर समझने में मदद मिल सकती है। सम्मेलन का व्यापक उद्देश्य अफ्रीका, यूरोप और एशिया में भारतीय चावल के बाजार का विस्तार करना तथा प्रोसेसिंग, क्वालिटी सुधार और वैल्यू एडिशन चावल के प्रोडक्ट्स में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देना है।