सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold पर India-China की बदली चाल! भारत में मांग घटी, चीन में बढ़ी खरीदारी; फिर आएगी बड़ी गिरावट?

Published: Mon, 06 Jul 2026 07:33 PM (IST)

Gold Demand India vs China: भारत में सोने की कीमतों में तेजी के कारण मांग कमजोर हुई है, जबकि चीन ...और पढ़ें

Gold पर India-China की बदली चाल! भारत में मांग घटी, चीन में बढ़ी खरीदारी; फिर आएगी बड़ी गिरावट?

Gold पर India-China की बदली चाल! भारत में मांग घटी, चीन में बढ़ी खरीदारी; फिर आएगी बड़ी गिरावट?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| गोल्ड की कीमतों में फिर तेजी आने के साथ ही भारत में सोने की मांग कमजोर पड़ने लगी है, जबकि चीन में खरीदारी में हल्का सुधार देखने को मिला है। एशियाई बाजार से आए ताजा संकेत बताते हैं कि दोनों देशों के निवेशकों और ज्वैलरी खरीदारों का रुख फिलहाल अलग-अलग नजर आ रहा है।

भारत में पिछले हफ्ते शुरुआत में सोने की कीमतें तीन महीने के निचले स्तर पर आने के बाद खरीदारी बढ़ी थी। मंगलवार 30 जून को सोना 1.40 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गया था, जो 27 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर था।

इसके बाद कीमतों में तेजी लौटी और शुक्रवार को सोना बढ़कर 1,48,046 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं सोमवार, 6 जुलाई को अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,46,799 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया।

भारत में कैसा है माहौल, क्या बोले ज्वैलर्स?

कोलकाता के ज्वैलर्स का कहना है कि कई खरीदार कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही भाव नीचे आए, उन्होंने सप्ताह की शुरुआत में सीमित खरीदारी की। लेकिन कीमतों में दोबारा तेजी आने के बाद मांग फिर धीमी पड़ गई।

मुंबई के एक निजी बैंक से जुड़े बुलियन डीलर का कहना है कि,

ज्वैलर्स खरीदारी तो कर रहे हैं, लेकिन कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण वे सतर्क हैं। इसके अलावा अब त्योहारों का सीजन भी नहीं है, इसलिए ज्वैलरी की मांग स्वाभाविक रूप से कमजोर बनी हुई है।

पिछले हफ्ते भारत में डीलरों ने आधिकारिक घरेलू कीमतों के मुकाबले 5 डॉलर प्रति औंस तक प्रीमियम और 7 डॉलर प्रति औंस तक डिस्काउंट पर सोना बेचा। पिछले सप्ताह प्रीमियम 6 डॉलर प्रति औंस तक था।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में फिर आई बड़ी गिरावट, दिनभर में ₹5000 तक टूटे दाम; क्या और गिरेंगे भाव?

चाइनीज बाजार का माहौल भारत से बेहतर

इधर, चीन में बाजार का माहौल थोड़ा बेहतर रहा। वहां सोना वैश्विक स्पॉट कीमत के मुकाबले समान भाव से लेकर 2 डॉलर प्रति औंस डिस्काउंट पर कारोबार करता दिखा। पिछले सप्ताह यह डिस्काउंट 3 से 7 डॉलर प्रति औंस तक था, यानी खरीदारी में कुछ सुधार आया है।

विंग फुंग प्रीसियस मेटल्स (Wing Fung Precious Metals) के डीलिंग प्रमुख पीटर फुंग का कहना है कि

4,000 डॉलर (gold rate today) का स्तर फिलहाल सोने के लिए मजबूत सपोर्ट बनकर उभरा है। हालांकि बाजार में अभी भी काफी अनिश्चितता है, इसलिए निवेशक बड़ी खरीदारी से बच रहे हैं। उनका मानना है कि अगर कीमतें फिर 4,000 डॉलर से नीचे आती हैं, तो खरीदारी और बढ़ सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड इस सप्ताह पांच हफ्तों में पहली बार साप्ताहिक बढ़त की ओर बढ़ता दिखा और अब 4,150 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार करता रहा। कमजोर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कम हुई है, जिससे सोने को समर्थन मिला है।

भारत में ऊंची कीमतों ने मांग को सीमित कर दिया है, जबकि चीन में गिरावट के बाद खरीदार धीरे-धीरे बाजार में लौटते दिखाई दे रहे हैं। आने वाले दिनों में गोल्ड की चाल काफी हद तक वैश्विक आर्थिक संकेतों और कीमतों की दिशा पर निर्भर करेगी।