Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में फिर आई बड़ी गिरावट, दिनभर में ₹5000 तक टूटे दाम; क्या और गिरेंगे भाव?
Gold Silver Price Today: पिछले हफ्ते की तेजी के बाद 6 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज ...और पढ़ें
-1783344255824_m.webp)
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! गोल्ड सस्ता, सिल्वर ₹5000 टूटी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| पिछले हफ्ते सोने-चांदी में आई जोरदार तेजी के बाद सोमवार, 6 जुलाई को गोल्ड-सिल्वर में फिर बड़ी गिरावट दर्ज (gold silver price crash) की गई। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए सस्ता होकर 1,50,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today) पर आ गया। वहीं, चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली और इसकी कीमत 5,000 रुपए टूटकर 2,40,000 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।
इससे पहले 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,50,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold rate today) पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी लगातार चार कारोबारी सत्र की तेजी के बाद फिसल गई। शुक्रवार को इसका भाव 2,45,000 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम था।
आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹146,680 | ₹134,457 | ₹110,010 | ₹235,120 |
| मुंबई | ₹146,930 | ₹134,686 | ₹110,198 | ₹235,520 |
| पटना | ₹146,740 | ₹134,512 | ₹110,055 | ₹235,190 |
| जयपुर | ₹146,800 | ₹134,567 | ₹110,100 | ₹235,280 |
| कानपुर | ₹146,860 | ₹134,622 | ₹110,145 | ₹235,380 |
| लखनऊ | ₹146,860 | ₹134,622 | ₹110,145 | ₹235,380 |
| भोपाल | ₹146,970 | ₹134,723 | ₹110,228 | ₹235,560 |
| इंदौर | ₹146,970 | ₹134,723 | ₹110,228 | ₹235,560 |
| चंडीगढ़ | ₹146,710 | ₹134,484 | ₹110,033 | ₹234,920 |
| रायपुर | ₹146,660 | ₹134,438 | ₹109,995 | ₹234,830 |
सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?
बाजार जानकारों के मुताबिक, सर्राफा बाजार में मांग कमजोर रहने, वैश्विक बाजार में सुस्ती और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं पर दबाव बना। इसी वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार घटा दिया, जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी दिखा।
लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग के अनुसार,
निवेशक फिलहाल अमेरिका-ईरान संबंधों की स्थिति और अमेरिका से आने वाले महत्वपूर्ण महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इसी कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में हल्की कमजोरी देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- Gold Price Today: धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम! अब खरीदें या बेचें? एक्सपर्ट अनुज गुप्ता से जानें हर सवाल का जवाब
डॉलर के कारण बाजार में दबाव
मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह का कहना है कि,
मजबूत डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव बना हुआ है। साथ ही, कारोबारी इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर संभावनाओं पर भी नजर बनाए हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी का असर दिखा। हाजिर सोना गिरकर 4,160.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी 62.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
फिलहाल बाजार की नजर अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व की अगली नीति और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी है। इन्हीं के आधार पर आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों की अगली दिशा तय होगी।
