सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold-Silver Price: सोना लें या चांदी? खरीदारी से पहले समझें 'गोल्ड-सिल्वर रेशियो' का ये खास फॉर्मूला

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:10 AM (GMT+05:30)

डीएसपी म्यूचुअल फंड के साहिल कपूर ने सोने और चांदी में निवेश के लिए गोल्ड-सिल्वर रेशियो पर आधारित एक सटीक रणनीति बताई है। उन्होंने समझाया कि 85-100 के अनुपात पर चांदी खरीदें और 50-60 पर मुनाफावसूली करें।

सोना खरीदें या चांदी? निवेश और गहनों की खरीदारी से पहले समझें 'गोल्ड-सिल्वर रेशियो' का ये खास फॉर्मूला

सोना खरीदें या चांदी? निवेश और गहनों की खरीदारी से पहले समझें 'गोल्ड-सिल्वर रेशियो' का ये खास फॉर्मूला

HighLights

  1. साहिल कपूर ने गोल्ड-सिल्वर रेशियो पर निवेश सलाह दी।

  2. अनुपात 85-100 होने पर चांदी खरीदने की सलाह।

  3. अनुपात 50-60 पर चांदी बेचकर मुनाफावसूली करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच आम खरीदारों और निवेशकों के सामने अक्सर ये असमंजस रहता है कि किस धातु में पैसा लगाना ज्यादा फायदेमंद है। कई लोग नहीं समझ पाते हैं कि सोना और चांदी को कितना मात्रा में खरीदा जाए कि उन्हें आगे नुकसान न हो।

ऐसे में एक चैनल पर बात करते हुए डीएसपी म्यूचुअल फंड के वाइस प्रेसिडेंट साहिल कपूर ने गोल्ड-सिल्वर प्राइस रेशियो के आधार पर खरीदारी और मुनाफावसूली की स्टीक रणनीति साझा की है।

साहिल कपूर ने क्या दी सलाह?

साहिल कपूर के अनुसार, निवेश या गहने खरीदने के लिए सोना और चांदी चुनते समय लोगों को गोल्ड-सिल्वर प्राइस रेशियो पर खास ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक रूप से इस रेशियो का औसत 60 के आसपास रहता है। साहिल के हिसाब से जब गोल्ड-सिल्वर रेशियो बढ़कर 85 से 100 के स्तर पर पहुंच जाए, तब लोगों को चांदी खरीदनी चाहिए। वहीं जब ये रेशियो घटकर वापस अपने औसत यानी 50 से 60 के दायरे में आ जाए, तब सिल्वर इन्वेस्टमेंट बेचकर मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए।

क्या है गोल्ड-सिल्वर रेशियो?

गोल्ड-सिल्वर रेशियो ये बताता है कि 1 औंस सोना खरीदने के लिए कितने औंस चांदी की जरूरत है। ये सोने और चांदी की आपसी कीमतों को समझने का एक आसान तरीका है।

रेशियो निकालने का फॉर्मूला:

Gold-Silver Ratio=
सोने की कीमत (प्रति औंस)/चांदी की कीमत (प्रति औंस)

इसे एक उदाहरण से समझा जा सकता है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत $2,400 प्रति औंस है और चांदी $30 प्रति औंस पर मिल रही है, तो दोनों को भाग देने पर:

2400/30= 80
यानी कि गोल्ड-सिल्वर रेशियो 80 होगा।

निवेशक रेशियो को कैसे समझें?

साहिल कपूर ने गोल्ड-सिल्वर रेशियो को काफी अच्छे से समझाया। इतिहास के आंकड़ों के आधार पर गोल्ड-सिल्वर रेशियो को तीन प्रमुख हिस्सों में बांटकर समझा जा सकता है:

80 से ऊपर (> 80) — चांदी अपेक्षाकृत सस्ती (Undervalued): इतिहास के अनुसार, 80 से ऊपर का अनुपात आमतौर पर ये बताता है कि सोने की तुलना में चांदी की कीमत कम है। ऐसे समय में चांदी तुलनात्मक रूप से सस्ती होती है।

50 से 70 के बीच — संतुलित दायरा (Relatively Balanced): ये रेंज इतिहास में सोने और चांदी के लिए एक तुलनात्मक रूप से संतुलित मूल्यांकन क्षेत्र (Valuation Zone) मानी जाती है।

50-60 से नीचे (< 50 - 60) — सोना अपेक्षाकृत सस्ता (Relatively Cheaper): यदि ये अनुपात 50-60 से नीचे जाता है, तो ये संकेत देता है कि चांदी की तुलना में सोने की कीमत अपेक्षाकृत कम है।

Disclaimer: सोने-चांदी के बारे में यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: SBI Mutual Fund को मिली RBI की हरी झंडी, इस प्राइवेट बैंक में खरीदेगा 9.99% हिस्सेदारी; शेयरों में दिखेगा एक्शन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।