सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI Mutual Fund को मिली RBI की हरी झंडी, इस प्राइवेट बैंक में खरीदेगा 9.99% हिस्सेदारी; शेयरों में दिखेगा एक्शन?

By Jagran BusinessEdited By: Ayushi Modi
Published: Tue, 24 Nov 2026 05:45 PM (IST)

भारतीय रिजर्व बैंक ने एसबीआई म्यूचुअल फंड को साउथ इंडियन बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी 23 नवंबर को मिली, जिससे बैंक के शेयरों में संभावित एक्शन दिख सकता है।

SBI Mutual Fund को मिली RBI की हरी झंडी, इस प्राइवेट बैंक में खरीदेगा 9.99% हिस्सेदारी; शेयरों में दिखेगा एक्शन?

SBI Mutual Fund को मिली RBI की हरी झंडी, इस प्राइवेट बैंक में खरीदेगा 9.99% हिस्सेदारी; शेयरों में दिखेगा एक्शन?

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के सबसे बड़े फंड हाउस में से एक एसबीआई म्यूचुअल फंड को एक बड़ी मंजूरी दे दी है। अब एसबीआई म्यूचुअल फंड निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक में 9.99 फीसदी तक हिस्सेजदारी खरीद सकेगा। मालूम हो कि साउथ इंडियन बैंक ने खुद रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए ये जानकारी शेयर की। बैंक ने बताया कि RBI की यह मंजूरी 23 नवंबर को मिली है। हालांकि, इसके लिए फंड हाउस को केंद्रीय बैंक की तय शर्तों का पालन करना होगा।

क्या है इस डील का मतलब?

साउथ इंडियन बैंक ने अपनी फाइलिंग में साफ किया है कि आरबीआई ने एसबीआई म्यूचुअल फंड को बैंक की शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों में 9.99 फीसदी तक की कुल हिस्सेदारी खरीदने की इजाजत दी है। ये मंजूरी बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 समेत आरबीआई के अन्य जरूरी नियमों के तहत दी गई है।

कैसा रहा साउथ इंडियन बैंक का प्रदर्शन?

हाल के दिनों में साउथ इंडियन बैंक के वित्तीय नतीजे काफी मजबूत रहे। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 21 फीसदी उछलकर ₹426 करोड़ पर पहुंच गया। बेहतर मार्जिन और सुधरती एसेट क्वालिटी की वजह से बैंक के मुनाफे में यह बढ़त देखने को मिली है।

शेयर पर क्या पड़ेगा असर?

बाजार के जानकारों का मानना है कि एसबीआई म्यूचुअल फंड दैसे बड़े संस्थागत निवेशक का किसी बैंक में हिस्सा खरीदना उस बैंक पर बढ़ते भरोसे को दिखाता है। अगर फंड हाउस ओपन मार्केट से ये शेयर खरीदता है, तो इससे स्टॉक में खरीदारी बढ़ सकती है और लिक्विडिटी को भी सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, ये हिस्सेदारी 10 फीसदी से कम रखी गई है, इसलिए इससे बैंक के मालिकाना हक या मैनेजमेंट के ढांचे में कोई बदलाव नहीं आएगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

ये भी पढ़ें: वेदांता की गैस पर लगेगी महंगी बोली! LNG कीमत से ऊपर प्रीमियम मांगा, इस दिन होगी नीलामी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।