सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोना फिर तोड़ेगा रिकॉर्ड? 2 दिन में ₹4600 महंगा; चांदी भी चमकी, क्या हैं ताजा रेट और क्यों आई तेजी

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:27 PM (IST)

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है, जहाँ सोना दो ...और पढ़ें

सोना चांदी की कीमतों में भारी उछाल दो दिन में ₹4600 महंगा हुआ सोना

सोना चांदी की कीमतों में भारी उछाल दो दिन में ₹4600 महंगा हुआ सोना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अगर आप आने वाले दिनों में सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपना बजट थोड़ा बढ़ाना पड़ सकता है। क्योंकि सर्राफा बाजार में इनकी कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल आया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

सोने और चांदी का ताजा भाव

शुक्रवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,900 रुपए की सीधी बढ़ोतरी (gold rate today) हुई। इसके साथ ही 10 ग्राम सोने का नया भाव 1,54,400 रुपए (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया है। गुरुवार को यह 1,52,500 रुपए (gold price today) था। पिछले दो कारोबारी दिनों की बात करें, तो सोना 4,600 रुपए (करीब 3.07%) महंगा हो चुका है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट का दौर थम गया है। शुक्रवार को चांदी 4,500 रुपए (silver price hike) की भारी तेजी के साथ 2,28,500 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर पहुंच गई। बता दें कि गुरुवार को चांदी 3,000 रुपए टूटी थी।

यह भी पढ़ें- Gold Price Crash: दो महीने के निचले स्तर पर सोना, 42 दिन में ₹18000 हुआ सस्ता; क्या अभी और गिरेंगे दाम?

कीमतों में क्यों आई तेजी?

कीमतों में इस उछाल के पीछे मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार के तीन बड़े कारण हैं।

  • कमजोर डॉलर: अमेरिकी डॉलर अपने हालिया उच्च स्तर से नीचे आया है। डॉलर के कमजोर होने से निवेशकों का भरोसा सोने पर बढ़ा है।
  • रुपए में गिरावट: भारतीय रुपए की लगातार कमजोरी के कारण विदेशों से सोना आयात करना महंगा हो रहा है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार की कीमतों पर पड़ रहा है।
  • कच्चे तेल में नरमी: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी सोने को सपोर्ट मिला है।

ग्लोबल मार्केट का क्या है हाल?

विदेशी बाजारों में भी कीमती धातुओं की चमक बढ़ी है। हाजिर सोना 1.17% (48.35 डॉलर) चढ़कर 4,181.98 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं, चांदी भी तीन महीने के निचले स्तर से उबरकर 2% के उछाल के साथ 60.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

ब्रोकरेज फर्म 'लेमन' के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, महंगाई की चिंताओं के बावजूद डॉलर के कमजोर होने से सोने-चांदी की कीमतों को अच्छा सपोर्ट मिला है। वहीं, 'मिराए एसेट शेयरखान' के कमोडिटी एक्सपर्ट प्रवीण सिंह का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में हल्की तेजी का रुख बना रह सकता है।

हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में अचानक कोई बड़ा उछाल आता है, तो सोने के दामों पर दबाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- सोना सस्ता हुआ तो चीन ने फिर खरीद डाला ₹27 हजार करोड़ का 21 टन गोल्ड, 3 साल की सबसे बड़ी खरीदी; अब होगा महंगा?